लंदन के गैटविक एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, सुरक्षा कारणों से कराया गया खाली, हजारों यात्री फंसे
लंदन के गैटविक एयरपोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है। यहां गैटविक एयरपोर्ट के साउथ टर्मिनल पर सुरक्षा कारणों से बड़े हिस्से को खाली करा दिया गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का मच गई। वहीं, हजारों यात्री सड़क और पार्किंग एरिया में फंस गए। बता दें, गैटविक ब्रिटेन का दूसरा सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैटविक एयरपोर्ट के अंदर और बाहर परिवहन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। बस और ट्रेनों सेवाओं को अगले आदेश तक रोक दिया गया। इस मामले में एयरपोर्ट ने एक बयान जारी किया है। बयान में कहा, 'एहतियात के तौर पर साउथ टर्मिनल के एक बड़े हिस्से को खाली करा लिया गया है।'

जबकि, हम सुरक्ष घटना की जांच जारी रखे हुए हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि इस दौरान यात्री साउथ टर्मिनल में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। हमारे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
बता दें, साउथ टर्मिनल के बाहर भारी भीड़ लग गई है और लोग उत्सुकता से ताजा अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। निक मेचम ने नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि वह लंदन गैटविक पहुंचे और यहां कस्टम्स से गुजरने पर पता चला कि वे पूरे हवाई अड्डे को खाली करा रहे हैं।
यहां तक कि सुरक्षा जांच से गुजरने वाले लोगों को भी बाहर निकाला जा रहा है। ट्रेनें बंद हैं और सड़कों और कार पार्कों में हजारों लोग इंतजार कर रहे हैं। इस पर गैटविक एयरपोर्ट ने एक्स के माध्यम से एक बयान जारी कर यात्रियों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। वे इस मुद्दे को हल करने और परिचालन को तेजी से बहाल करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications