VIDEO: 'त्रासदी होने वाली है', चीन ने 26 करोड़ आबादी को घरों में किया कैद, पागलों की तरह चिल्ला रहे लोग
नई दिल्ली, 11 अप्रैल: वैक्सीन आने से कोरोना वायरस के मामले दुनियाभर में कम हुए हैं, लेकिन चीन की चिंता काफी दिनों से बढ़ी हुई है। वहां के कई शहरों में कोरोना केस में तेजी से बढ़ोतरी हुई। जिस वजह से चीनी सरकार सख्त लॉकडाउन लागू कर रही है। हाल ही में चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में कठोर प्रतिबंध लगाए गए। जिसके बाद लोगों को जबरन घरों में कैद कर दिया गया है। अब उनका एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है।

26 करोड़ लोग प्रभावित
चीनी मीडिया के मुताबिक कोरोना को लेकर चीन जीरो कोविड पॉलिसी का पालन कर रहा है। इसी के तहत 5 अप्रैल को शंघाई में लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। इसके बाद 26 करोड़ लोगों को घरों में जबरन कैद कर दिया गया। वायरल वीडियो में लोग अपार्टमेंट में कैद नजर आ रहे और उन्हें चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। इसके बावजूद चीनी अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा। अब इसको लेकर स्वास्थ्य वैज्ञानिक चिंता जता रहे हैं।

वीडियो की हो गई है पुष्टि
वहीं स्वास्थ्य वैज्ञानिक डॉ एरिक फीगल-डिंग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शंघाई के कुछ वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें लोग चिल्लाते हुए नजर आ रहे। इसके साथ उन्होंने लिखा कि लॉकडाउन के 7वें दिन शंघाई के निवासी अपने ऊंचे अपार्टमेंट्स से चिल्ला रहे हैं। चिल्लाने वाले एक व्यक्ति का कहना है कि बहुत दिक्कतें होने वाली हैं, वो कहता है कि लोगों को ज्यादा दिन तक रोककर नहीं रखा जा सकता। उससे मुताबिक त्रासदी होने वाली है। डॉ. के मुताबिक ये वीडियो एकदम सही है, उन्होंने इसकी पुष्टि एक जानने वाले से करवाई है।

ओमिक्रॉन बरपा रहा कहर
चीनी स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वहां पर अब ओमिक्रॉन वेरिएंट कहर बरपा रहा है, जिस वजह से तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। अभी रविवार को ही शंघाई में 25 हजार केस रिकॉर्ड किए गए। वैसे दुनिया के कई शहरों में इससे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन चीन जरूरत से ज्यादा सख्ती बरत रहा है। चीन की चिंता इस वजह से भी बढ़ रही है, क्योंकि वहां पर दो साल से हालात काबू में थे।

जरूरी चीजों की किल्लत
वैसे भारत में जब लॉकडाउन लागू हुआ था, तो एक तय वक्त पर लोगों को सामान खरीदने की छूट रहती थी, लेकिन चीन में हालात अगल हैं। चीनी सरकार चाहती है कि लोग किसी भी चीज के लिए बाहर ना निकलें, वो बस घरों में कैद रहें। जिस वजह से लोगों के पास जरूरत के सामानों की भी किल्लत हो गई है। ऐसे में लोग बचे हुए सामान का सोच समझकर इस्तेमाल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications