Live:डोनाल्ड ट्रंप चुने गए अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति
दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र अमेरिका अपना राष्ट्रपति चुनने के लिए वोट डाल रहा है। हर पल वहां क्या कुछ घट रहा है, हम आपको लगातार करते रहेंगे अपडेट।
वाशिंगटन। नए राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए अमेरिकी जनता अपना फैसला दे चुकी है। वोटों की गिनती का काम जारी है और अब रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन के बीच मुकाबला कांटे का होता जा रहा है। हिलेरी अगर चुनाव जीतती हैं तो अमेरिका के इतिहास में कई रिकॉर्ड बनेंगे। इस पेज पर आप पढ़ सकते हैं, पूरी चुनाव प्रक्रिया की पल-पल की जानकारी।

- रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति होंगे।
- अलास्का से भी जीते डोनाल्ड ट्रंप। हिलेरी क्लिंटन के कैंपेन ने दी जानकारी शाम को होने वाला क्लिंटन का संबोधन रद्द।
- अब तक ट्रंप को 264 वोट्स मिल चुके है। यानी वह जीत से सिर्फ छह वोट्स ही दूर हैं।
- रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेट की सीट पेंसलवेनिया को जीत लिया है। इस सीट से ट्रंप को 48.7 प्रतिशत तो हिलेरी को 47.7 प्रतिशत वोट्स हासिल हुए।
- रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप अब जीत से सिर्फ 26 वोट दूर रह गए हैं। ट्रंप को उटा में भी जीत हासिल हुई है।
- ट्रंप को जहां 244 इलेक्टोरल वोट्स मिल चुके हैं तो वहीं हिलेरी के पास यह आंकड़ा 215 वोट्स का है।
- डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन ने नवादा में जीत हासिल की है। हिलेरी से पहले रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में जीत दर्ज कर चुके हैं।
- डोनाल्ड ट्रंप को अब तक 232 इलेक्टोरल वोट्स हासिल होने का अनुमान जताया गया है तो वहीं हिलेरी क्लिंटन को 209 वोट्स हासिल होने का अनुमान जताया गया है।
- हिलेरी क्लिंटन ने वाशिंगटन डीसी भी जीता।
- हिलेरी क्लिंटन 190 तो डोनाल्ड ट्रंप 186 वोट्स पर।
- ट्रंप जहां 20 राज्यों में आगे हैं तो वहीं क्लिंटन 15 राज्यों में आगे चल रही हैं।
- डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन ने कैलिफोर्निया और हवाई में जीत हासिल कर ली है।
- रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे अहम फ्लोरिडा में भी जीत दर्ज कर ली है।
- रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने की संभावना के बाद मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1300 अंक लुढ़क गया है। बाजार में एक अजीब सी अफरा-तफरी का माहौल है।
- हिलेरी के 109 के मुकाबले ट्रंप ने ली 168 वोट्स की बढ़त।
- सबसे नाजुक राज्य ओहायो पर रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप का कब्जा।
- अमेरिका के लीडिंग डेली न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा है रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप के अगला राष्ट्रपति बनने की संभावना 82% तक है।
- यूएस टेलीविजन नेटवर्क्स के मुताबिक, रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प ने 15 स्टेट्स में जीत हासिल कर ली है, जबकि डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन को 9 स्टेट्स में जीत मिली है।
- फ्लोरिडा, वर्जिनिया और ओहायो में हिलेरी पर ट्रंप की बढ़त बरकरार: रॉयटर्स
- ट्रंप के बेटे ने तोड़ा कानून: बैलेट की फोटो ट्वीट की, इलेक्शन बोर्ड से शिकायत
- फॉक्स न्यूज के मुताबिक ट्रंप को अबतक 139 इलेक्टोरल वोट, हिलेरी को 97 वोट।
- न्यू यॉर्क टाइम्स के मुताबिक टेक्सस में ट्रंप ने हिलेरी को हराया।
- 38 इलेक्टोरल वोट वाले राज्य टेक्सस में ट्रंप ने हिलेरी को पछाड़ा।
- न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर पर नतीजोंं का लाइव टेलीकास्ट।
- हिलेरी क्लिंटन ने न्यूूयॉर्क, इलिनियॉस और न्यू जर्सी मेंं जीत दर्ज की। ट्रंप कांसास, नेब्रास्का औरअलबामा में जीते।
- हिलेरी क्लिंटन ने कहा ट्रंप के पास 48 तो उनके पास 68 इलेक्टोरल वोट्स।
- सीएनएन एग्जिट पोल का दावा फ्लोरिडा में 60,000 से ज्यादा वोट्स से आगे हैं ट्रंप।
- नॉर्थ कैरोलिना जो रिपब्लिकन का गढ़ है,वहां से डोनाल्ड ट्रंप को जीत हासिल हुुई है।
- अमेरिका में वोटिंग बंद। कई जगहों पर हिलेरी और ट्रंप के बीच करीबी मुकाबला।
- रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप को हिलेरी क्लिंटन पर शुरुआती बढत। एग्जिट पोल्स का दावा।
- सीएनएन के एग्जिट पोल में दावा जीत के लिए जरूरी 270 इलेक्टोरल वोट्स के जवाब में ट्रंप को 19 तो हिलेरी को तीन वोट हासिल हुुए हैं।
- कैैलिफोर्निया के अजुसा पोलिंग स्टेशन को फायरिंग के बाद बंद कर दिया गया हैै। फायरिंंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह जगह लॉस एंजिल्स से 50 मील की दूरी पर है।
- सीएनएन के एग्जिट पोल के मुताबिक इंडियाना, केंटुकी और फ्लोरिडा में ट्रंप आगे हैं तो वहीं हिलेरी क्लिंटन वर्जीनिया में आगे चल रही हैं।
- बिलेनियर वॉरेेन बफेट ने पूरा किया अपना वादा,वोटर्स को ड्राइव करके लेकर गए पोलिंग बूथ तक।
- नवादा में पोलिंग बंद करने के समय को लेकर ट्रंप के कैंप ने रजिस्ट्रार पर ठोंका मुकदमा।
- ट्रंप ने अपने बैलेट के साथ ली सेल्फी और किया ट्वीट लेकिन बाद में उन्होंने अपने ट्वीट को विवाद की वजह से हटा दिया।
- अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने गृहनगर डेलावेयर के विलमिंगटन में पत्नी जिल के साथ डाला वोट।
- विकीलीक्स फाउंडर जूलियन असांजे ने एक वेबसाइट के हिलेरी क्लिंटन के ई-मेल्स को पब्लिश करने के फैसले का स्वागत किया है। साथ ही असांजे ने चुनावों में किसी भी तरह से रूस के साथ किसी तरह को कोई गठजोड़ होने से इंकार किया है।
- न्यूयॉर्क में बैन के बाद भी लोग अपने बैलेट के साथ सेल्फी ले रहे हैं।
- रिपब्लिकंस का कहना वोटिंग और टर्न आउट से उन्हें काफी खुशी।
- अधिकारियों का कहना किसी भी तरह के साइबर अटैक की कोई भी घटना अब तक नहीं।
- न्यूयॉर्क में ट्रंप टावर किले में तब्दील
- न्यूयॉर्क शहर में डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मिलानिया के साथ डाला वोट। वोट डालने से पहले फॉक्स न्यूज के साथ इंटरव्यू में कहा,'मैंने फैसला किया था कि ट्रंप को ही वोट दूंगा'
- शहूर अमेरिकी सिंगर स्टीव वंडर ने कहा कि ट्रंप से राष्ट्रपति बनने के लिए कहना मतलब उनसे ड्राइविंग के लिए पूछना।
- अमेरिका के 370 अर्थशास्त्रियों ने की वोटर्स से अपील, डोनाल्ड ट्रंप को न डालें अपना वोट।
- अमेरिका में इलेक्शन डे के मौके पर शेयर बाजार मेंं हल्की गिरावट। एसएंडपी शेयर तीन प्रतिशत तक गिरे।
- 102 वर्ष की महिला ने हिलेरी क्लिंटन को डाला वोट। मकसद अमेरिका मिले पहली महिला राष्ट्रपति।
- हिलेरी ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि जितना मैं प्रयास कर सकती थी, उतना मैंने किया। अच्छा लग रहा है कि लोग मेरे पक्ष में वोट कर रहे हैं।
- अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव में वोट डालने के डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अपने पति बिल क्लिंटन के साथ पहुंची। वोट डालने के बाद उन्होंने लोगों से बातचीत भी की।
- राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेट उम्मीदवर हिलेरी क्लिंटन ने अपना वोट डाल दिया है।
- अमेरिका में हो रहे राष्ट्रपति चुनावों के वहां की संस्था रियल क्लियर पॉलिटिक्स ने हिलेरी क्लिंटन को डोनाल्ड ट्रंप पर लीड लेते हुए बताया है। रियल क्लियर पॉलिटिक्स के मुताबिक हिलेरी क्लिंटन को 45.5 फीसदी वोटों के साथ लीड कर रही हैं। वहीं डोनाल्ड ट्रंप के पास 42.20 फीसदी मत मिल सकते हैं।
- अमेरिका के सभी राज्यों में राष्ट्रपति चुनावों के लिए वोटिंग शुरू। सुबह छह बजे न्यूयॉर्क में लोगों ने डाले वोट।
- कनैडियन जर्नलिस्ट मैल्कम ग्लैडवेल ने कहा कि अगर हिलेरी क्लिंटन ने जीता चुनाव तो फिर एक साल के अंदर डोनाल्ड ट्रंप जेल के अंदर होंगे।
- सीएनएन का दावा अमेरिकी चुनावों के अंतिम दौर में निगेटिव एड ने चुनाव प्रचार को किया खासा प्रभावित।
- रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप के लिए काम कर चुके वर्कर्स ने ट्रंप को वोट न देने का ऐलान किया।
- रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप ने मिशीगन ग्रैंड रैपिड्स में वोटर्स से कहा कि आज अमेरिका की आजादी का दिन है।
- ट्रंप ने दावा किया कि आज के चुनावों में उन्हें जीत मिलेगी और वह निश्चित तौर पर वाशिंगटन जा रहे हैं।
- डेमोक्रेट पार्टी की नेता हिलेरी क्लिंटन ने नॉर्थ कैरोलिना में एक सभा को संबोधित किया।
- हिलेरी ने कहा कि उन्हें चुनावों से पहले वोटर्स की प्राथर्नाओं की जरूरत है।
- आखिरी रैली में क्लिंटन ने कहा कि अमेरिका के पास कभी इससे पहले एक स्पष्ट विकल्प नहीं रहा।
- हिलेरी ने कहा कि अगर आप मानते हैं जब मीडिल क्लास बढ़ता है तो अमेरिका भी बढ़ता है तो वोट जरूर करिए।
More From
-
Iran War: होर्मुज में महायुद्ध की तैयारी! सीजफायर से इनकार, ब्रिटेन ने खोले सैन्य बेस—अब क्या होगा अगला कदम? -
Donald Trump Iran war: 2,200 अमेरिकी सैनिक ईरान के लिए रवान, सैटेलाइट ने खोल दी ट्रंप की गुप्त पोल -
Iran Vs America War: 'अमेरिका के बिना NATO कागजी शेर', यूरोपीए देशों पर भड़के ट्रंप, कहा - याद रखेंगे -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम












Click it and Unblock the Notifications