ट्रंप के बेटे ने तोड़ा कानून: बैलेट की फोटो ट्वीट की, इलेक्शन बोर्ड से शिकायत
रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक पर कानून तोड़ने का आरोप लगा है। एरिक ने बैलेट की फोटो ट्वीट की थी और इपने पापा के सपोर्ट में चंद लाइनें ट्विटर पर लिखी थीं।
न्यूयॉर्क। आज अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहे हैं, ट्रंप और हिलेरी के बीच में कांटे की टक्कर चल रही है, इसी बीच रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक पर कानून तोड़ने का आरोप लगा है। एरिक ने बैलेट की फोटो ट्वीट की थी और इपने पापा के सपोर्ट में चंद लाइनें ट्विटर पर लिखी थीं।
एरिक के खिलाफ न्यूयॉर्क सिटी स्टेट बोर्ड ऑफ इलेक्शन से शिकायत की गई है।हालांकि जब इस पर बवाल मच गया तो ट्रंप ने अपने बेटे एरिक से ट्वीट को डिलीट करने को कहा और फिर एरिक ने वैसे ही किया।
क्या लिखा था ट्वीट में...
अपने पिता के लिए वोट करना एक इनक्रेडिबल ऑनर है। उन्होंने अमेरिका के लिए महान काम किया है।#मेक अमेरिकाग्रेटअगेन'













Click it and Unblock the Notifications