Nepal plane crash Live updates: नेपाल विमान हादसे में ब्लैक बॉक्स मिला, सभी 72 सवारों की मौत

Nepal plane crash Live updates: नेपाल में एक बार फिर से एक बड़ी विमान हादसे की खबर आ रही है। नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को रनवे पर ATR-72 पैसेंजर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

Live Nepal plane crash

Nepal plane crash Live updates: नेपाल में 15 जनवरी को क्रैश हुए विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। वहीं, विमान में सवार सभी 72 लोगों की मौत हो गई है। कल नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को रनवे पर ATR-72 पैसेंजर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह विमान नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा था। इस विमान ने 68 यात्री सवार थे। इसके अलावा विमान में 4 क्रू मेंबर भी थे, इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jan 16, 2023, 11:22 AM IST

क्रैश विमान का ब्लैक बॉक्स मिला

नेपाल विमान हादसे में ब्लैक बॉक्स मिल गया है, जिसकी जांच की जा रही है। ब्लैक बॉक्स की जांच से हादसे की प्रमुख वजह का पता चल जाएगा।
Jan 16, 2023, 9:08 AM IST

नेपाल में फिर रेस्क्यू ऑपरेशन

नेपाल विमान हादसा मामले में आज सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। हालांकि, किसी भी यात्री की जिंदा बचने की संभावना न्यूनतम है। अभी तक 68 शव बरामद किए गये हैं।
Jan 15, 2023, 8:26 PM IST

नेपाल सेना कल सुबह से खोज और बचाव अभियान जारी रखेगी। अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान शाम तक के लिए रोक दिया गया है: नेपाल सेना
Jan 15, 2023, 8:26 PM IST

नेपाल सेना कल सुबह से खोज और बचाव अभियान जारी रखेगी। अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान शाम तक के लिए रोक दिया गया है: नेपाल सेना
Jan 15, 2023, 8:21 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में हुए विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया।
Jan 15, 2023, 6:36 PM IST

नेपाल विमान दुर्घटना पर एक चश्मदीद दीपक साही ने बताया कि हमने एक तेज आवाज सुनी और घटनास्थल पर पहुंचे (जहां विमान दुर्घटना हुई थी)। वहाँ हमने मलबे में कुछ घायल लोगों और शवों को देखा।
Jan 15, 2023, 6:35 PM IST

नेपाल विमान दुर्घटना पर भारत में नेपाल के राजदूत शंकर पी शर्मा ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हम पहले ही अपनी संवेदना व्यक्त कर चुके हैं। एयरलाइंस द्वारा साझा की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विमान में 5 भारतीय थे।
Jan 15, 2023, 6:14 PM IST

तलाशी अभियान रोका गया

पोखरा में स्थानीय लोगों के साथ सुरक्षाकर्मियों ने दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान रोक दिया है। सेना के एक अधिकारी के मुताबिक अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान पर रोक लगा दिया गया है। कल सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू होगा।
Jan 15, 2023, 5:53 PM IST

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताया दुःख

भारत के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेपाल विमान दुर्घटना को लेकर दुख जताया है तथा मृतकों के प्रति संवेदना जाहिर की है।
Jan 15, 2023, 5:37 PM IST

इन भारतीयों की हुई मौत

विमान हादसे में जान गवाने वालों में संजय, सोनू जायसवाल, विशाल शर्मा, अनिल राजभर और अभिषेक कुशवाहा नाम के भारतीय नागरिक शामिल हैं।
Jan 15, 2023, 5:36 PM IST

मैकेनिकल खराबी की वजह से हुआ हादसा

सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ नेपाल ने कहा कि मैकेनिकल खराबी की वजह से दुर्घटना हुई है। हालांकि उडान से पहले सभी तकनीकी जांच प्रक्रिया को पूरा किया गया था। उस दौरान कोई भी खराबी नहीं दिखाई दी थी।
Jan 15, 2023, 5:32 PM IST

PM प्रचंड की पोखरा यात्रा रद्द

नेपाल सचिवालय के मुताबिक नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल और गृह मंत्री रबी लामिछाने की पोखरा यात्रा रद्द हो गई है।
Jan 15, 2023, 5:32 PM IST

पुतिन ने नेपाल हादसे पर जताया शोक

नेपाल हादसे पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संवेदना जताई है।
Jan 15, 2023, 5:28 PM IST

नेपाल में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

विमान हादसे पर नेपाल सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। देश में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।
Jan 15, 2023, 4:48 PM IST

मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हुई

नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के मुताबिक विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई गई है।
Jan 15, 2023, 3:36 PM IST

मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 29 पहुंचा

नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त हुई एटीआर-72 येति एयरलाइंस में सवार 29 यात्रियों की मौत हो गई है।
Jan 15, 2023, 3:16 PM IST

गृहमंत्री के साथ पोखरा जाएंगे पीएम प्रचंड

पोखरा हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना के मद्देनजर नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' गृह मंत्री रबी लामिछाने के साथ आज पोखरा पहुंचेंगे। हादसे के कारणों की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
Jan 15, 2023, 2:33 PM IST

नेपाली राजदूत ने जताया दुख

भारत में नेपाल के राजदूत ने इस घटना पर दुख जताया है तथा पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
Jan 15, 2023, 2:27 PM IST

भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

नेपाल में पोखरा हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में नेपाल के काठमांडू में भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। विमान में 5 भारतीयों समेत 68 यात्री सवार थे। आधिकारिक रूप से अब तक 16 शव बरामद किए जा चुके हैं।
Jan 15, 2023, 1:16 PM IST

विमान में थे 10 विदेशी नागरिक

येती एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि विमान में दो बच्चों सहित 10 विदेशी नागरिक भी सवार थे।
Jan 15, 2023, 1:15 PM IST

5 भारतीय भी हुए हादसे का शिकार

नेपाल में पोखरा हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश शामिल
Jan 15, 2023, 1:13 PM IST

अब तक 40 शव बरामद

नेपाली मीडिया के अनुसार हादसे में 40 लोगों की मौत हुई है। अभी तक करीब 40 शव निकाले जा चुके हैं।
Jan 15, 2023, 1:09 PM IST

पीएम प्रचंड त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' काठमांडू से पोखरा जा रहे यति एयरलाइंस के एएनसी एटीआर 72 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं।
Jan 15, 2023, 1:07 PM IST

पीएम ने बुलाई आपात बैठक

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने कहा कि विमान राजधानी काठमांडू से मध्य नेपाल में पोखरा के लिए उड़ान भर रहा था। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों और आम जनता से बचाव कार्य के प्रयासों में मदद करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही विमान दुर्घटना के बाद नेपाल सरकार ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है, जिसमें प्रचंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मौजूद हैं।
Jan 15, 2023, 1:06 PM IST

32 शव बरामद

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा है कि विमान में 68 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे। यति एयरलाइंस के प्रवक्ता ने ये भी कहा है कि अभी तक 32 शव बरामद कर लिए गए हैं।
Jan 15, 2023, 1:01 PM IST

नेपाल विमान हादसा

नेपाल में बड़ा हादसा, काठमांडू से पोखरा जा रहा विमान क्रैश, अब तक 16 शव बरामद

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+