मेसी को शामिल करने के लिए सऊदी अरब के इस क्लब ने की पैसे की बारिश, रोनाल्डो, एम्बाप्पे सभी पीछे छूटे
सऊदी अरब के क्लब अल-हिलाल ने लियोन मेसी को अगले सत्र में जुड़ने के लिए आधिकारिक प्रस्ताव भेजा है। मेसी को अल हिलाल ने हर वर्ष के लिए 3267 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है।

लियोनेल मेसी भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तरह सऊदी अरब के एक क्लब से जुड़ सकते हैं। रायटर ने लियोनेल मेसी के एक करीबी सूत्र के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि मेसी को अल-हिलाल क्लब में शामिल होने के लिए करीब 3600 करोड़ रुपये सलाना का प्रस्ताव मिला है।
फिलहाल अल-हिलाल की ओर से इस संबंध अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। अर्जेंटीना मीडिया के मुताबिक यह प्रस्ताव प्रति वर्ष लगभग 400 मिलियन डॉलर का है।
लियोनेल मेसी यदि यह प्रस्ताव स्वीकार कर लेते हैं तो वह फोर्ब्स की सूची में दुनिया के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले फुटबॉल खिलाड़ी और एथलीट बन जाएंगे। वर्तमान में रोनोल्डो सबसे महंगे फुटबॉलर माने जाते हैं।
लियोनेल मेसी के प्रतिद्वंदी पुर्तगाल के रोनाल्डो भी इसी साल सउदी अरब के एक क्लब 'अल-नस्र' से जुड़े हैं। अल नस्र और रोनाल्डो के बीच हुई डील अब तक का सबसे महंगा सौदा बताया जा रहा है। अल-नस्र 2025 तक हर साल रोनाल्डो को लगभग 1800 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा।
लियोनेल मेसी को मिलने वाली प्रस्तावित रकम इससे दोगुनी है। अफवाहें ये भी हैं कि लियोनेल मेसी एक बार फिर से अपने पुराने 'घर' बार्सिलोना से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा मेसी की अमेरिका के मेजर लीग सॉकर क्लब इंटर मियामी से भी जुड़ने की चर्चा हो रही है।
सबसे पहले मशहूर फुटबॉल पत्रकार फैब्रिजियो रोमानो ने बीते महीने की शुरुआत में इस बात का खुलासा किया कि सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल ने लियोनल मेसी को आधिकारिक रूप से क्लब के साथ जुड़ने का ऑफर दिया है।
वर्तमान में लियोनेल मेसी फ्रांस के मशहूर फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन का हिस्सा हैं। हालांकि, क्लब ने उन्हें 2 सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया है। इसके बाद खबरें आईं थीं कि लियोनेल मेसी पर बिना इजाजत सऊदी अरब की यात्रा करने का आरोप है।
लियोनेल मेसी का इस सीजन पेरिस सेंट जर्मेन के साथ करार भी खत्म हो रहा है। माना जा रहा है कि लियोनेल मेसी सीजन के अंत में पेरिस सेंट जर्मेन को छोड़ सकते हैं। लियोनेल मेसी 2021 में क्लब में शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications