कभी नशा, कभी लेस्बियन रिश्ते तो कभी अपने सामाजिक कामों के लिए चर्चा में रही हैं लोहान

अमेरिका। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के खुद को बिस्तर पर 'कमाल' कर देने की बात कहने के बाद लिंडसे इस पर चुप हैं उनका कहना है कि अब वो अपनी जिंदगी में शांति चाहती हैं। ट्रंप के बायन से सुर्खियों में आई लोहान कभी हॉलीवुड की सबसे विवादित हस्ती कही जाती थीं।

lohane

ट्रंप ने कहा था, लिंडसे बिस्तर पर कमाल करेंगी

ट्रंप ने कहा था, लिंडसे बिस्तर पर कमाल करेंगी

सीएनएन से अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के एक पुराने इंटरव्यू की एक रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसमें वो लिंडसे लोहान के बिस्तर पर बर्ताव की बात कर रहे हैं।

इस रिकॉर्डिंग में ट्रंप कह रहे हैं कि मानसिक तौर पर परेशान लड़कियां बिस्तर पर कमाल कर देती हैं और लिंडसे भी बेड पर कमाल करेगी। ये बातचीत 2004 की है, जब लोहान सिर्फ 18 साल की थीं।

शर्णार्थियों के लिए कर रहीं काम

शर्णार्थियों के लिए कर रहीं काम

कई बार कानूनी पचड़ों में फंस चुकी लोहान पिछले कुछ समय से लाइमलाइट में उस तरह से नहीं हैं, जैसे वो कभी हॉलीवुड के गलियारों में रहा करती थीं। इस समय विवादों से दूर लोहान ने शायद इसीलिए ट्रंप की बात पर कोई कमेंट नहीं किया है।

लिंडसे पिछले काफी समय से दुनियाभर में सामाजिक काम कर रही हैं। वो विश्व के कई स्थानों पर शर्णार्थियों के लिए लगातार काम कर रही हैं। सीरिया और फिलीस्तीन के युद्ध पीड़ितों की बेहतरी के लिए वो लगातार कोशिशें कर कर रही हैं। अब वो समाजी कामों पर ही ज्यादा ध्यान दे रही हैं।

11 साल की उम्र में बन गई थीं स्टार

11 साल की उम्र में बन गई थीं स्टार

30 साल की लिंडसे लोहान ने मजह 11 साल की उम्र चकाचौंध की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होनें 1998 में 'द पैरेंट ट्रैप' की रीमेक से अपने फिल्मी जीवन की शुरुआत की थी।

लोहान वर्ष 2003 से 2005 के बीच फ्रीकी फ्राइडे और मीन गर्ल्स जैसी फिल्मों ने उन्हें स्टार बना दिया। 2004 में उन्होंने पॉप की दुनिया में भी कदम रख दिया। एक तरफ लिंडसे कामयाबी की सीढियां चढ़ रही थीं तो वहीं तरफ उनकी निजी जिंदगी बेहद बुरे दौर से गुजर रही थी।

नशे की लत ने बिगाड़ा करियर

नशे की लत ने बिगाड़ा करियर

लिंडसे की बुरी तरह नशा करने की आदत ने उनके करियर पर बहुत बुरी प्रभाव डाला। 2004 से 2007 तक, तीन साल में कई बार उनकी कार दुर्घटना का शिकार हुई, वजह मानी गई उनकी नशे की आदत।

2007 में लिंडसे पुनर्वास केंद्र में भर्ती हुईं, वहां एक महीने तक उनका इलाज चला लेकिन वहां से बाहर आते ही उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त ह गई। पुलिस को गाड़ी से कोकीन मिली तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

एक बार फिर 45 दिन तक लिंडसे को पुनर्वास केंद्र में भेजा गया। एक के बाद विवाद लिंडसे के साथ जुड़ते ही गए। उन्हें कई बार गिरफ्तार किया गया और कई बार पुनर्वास में भेजा गया।

लेस्बियन रिश्ते भी रहे चर्चा में

लेस्बियन रिश्ते भी रहे चर्चा में

अपने पिता से खराब रिश्तों के लेकर भी वो काफी चर्चा में रहीं। 2008 में लोहान की एक दूसरी फीमेल सेलेब्रिटी सामंथ रौंसेन के साथ नजदीकियां चर्चा का विषय बनीं। दोनों को सार्वजनिक रूप से प्रेम करते देखा गया।

जब लिंडसे लोहान से इस रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो लेस्बियन नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह से रिश्तों को बांटने में उनका विश्वास नहीं है। पिछले काफी समय से लोहान अपने सामाजिक कामों के लिए ही ज्यादा सुर्खियां पा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+