प्रिंस हैरी-मेघन की बेटी लिलीबेट ने पूरे किए 1 साल, रॉयल फैमिली ने ऐसी दी शुभकामनाएं
प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की बेटी लिलिबेट डायना माउंटबेटन-विंडसर के शनिवार को एक साल पूरे हो गए। पिता हैरी और मां मेगन ने अपनी बेटी का जन्मदिन यूके में मनाया।
लंदन, 05 जूनः प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की बेटी लिलिबेट डायना माउंटबेटन-विंडसर के शनिवार को एक साल पूरे हो गए। पिता हैरी और मां मेगन ने अपनी बेटी का जन्मदिन यूके में मनाया। फिलहाल यह परिवार क्वींस प्लेटिनम जुबली उत्सव समारोह मनाने के लिए अटलांटा का दौरा करने वाला है। इस मौके पर शाही परिवार के कई सदस्यों ने सोशल मीडिया पर बच्ची को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

शाही परिवार के अधिकृत ट्विटर एकाउंट से बच्ची के जन्मदिन की शुभकामना देते हुए लिखा गया, "विशिंग लिलिबेट ए वेरी हैप्पी फर्स्ट बर्थडे"। ड्यूक और डचेज ऑफ कैम्ब्रिज ने ट्विटर पर शुभकामना देते हुए लिखा है, "लिलिबेट को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामना। आज एक साल पूरे हो गए।" वहीं, प्रिंस ऑफ वेल्स और डचेज ऑफ कॉर्नवाल ने लिखा है कि लिलिबेट को पहले जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।
बतादें कि लिलिबेट का जन्म 04 जून 2021 को कैलिफोर्निया में हुआ था। प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की बेटी लिलिबेट डायना का नाम उनकी परदादी, द क्वीन के नाम पर रखा गया है, जिनके परिवार का निक नेम लिलिबेट है। वहीं, बेटी का मध्य नाम, डायना उनकी दिवंगत दादी, द प्रिंसेस ऑफ वेल्स को सम्मानित करने के लिए रखा गया।












Click it and Unblock the Notifications