जानें प्रिंस हैरी की तरह अब तक कितने शाही परिवारों के सदस्य ठुकरा चुके हैं रॉयल फैमिली मेंबर का दर्जा, और क्यों?
Like Prince Harry Many Royal Family Members Also Declined Royal Family Member Status. जानें प्रिंस हैरी की तरह अब तक कितने शाही परिवारों के सदस्य ठुकरा चुके हैं रॉयल फैमिली मेम्मर का दर्जा, और क्यों?
बेंगलुरु। बिट्रेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने शाही परिवार से अलग होने के लिए औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके बाद यह शाही जोड़ा शाही उपाधि 'हिज और हर रायल हाइनेस'(एचआरएच) का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। उन्हें अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए सार्वजनिक कोष का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा। इस समझौते का अर्थ है कि दंपति अब आधिकारिक क्षमता में महारानी का प्रतिनिधित्व नहीं करेगा। महारानी से उन्हें शाही परिवार से अलग रहने की इजाजत मिल चुकी हैं।

ब्रिटेन के शाही परिवार प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल के इस फैसले की औपचारिक घोषणा के बाद से ही लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। 2020 की शुरुआत में इस शाही जोड़े के इस फैसले ने सभी को अचंभित कर दिया था। प्रिंस हैरी महारानी एलिजाबेथ के पोते हैं। मई 2018 में हैरी और मेगन का शाही विवाह हुआ था, जिसके बाद दोनों को ससेक्स ऑफ ड्यूक और डचेस का खिताब दिया गया था। मई 2019 में दोनों ने एक बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम आर्ची हैरिसन माउंटबेटन विंडसर है। फिलहाल हैरी ब्रिटश राज सिंहासन के छठे नंबर के सदस्य हैं। आपको बता दें प्रिंस हैरी और पत्नी मर्केल पहले शाही दंपति नहीं हैं जिन्होंने रॉयल फैमिली मेम्मर का दर्जा ठुकराया हैं दुनिया में अन्य कई देशों के शाही परिवारों के कई सदस्य इस वजह से ठुकरा चुके है शाही परिवार की शान-शौकत, जानिए उनकी रोचक कहानी ?

जापान की राजकुमारी ने इस कारण छोड़ा था शाही परिवार का दर्जा
पिछले वर्ष जापान की राजकुमारी अयाको को अपने कालेज के मित्र से प्यार हो गया था। लेकिन वह मित्र किसी शाही परिवार का सदस्य नहीं था बल्कि वह आम व्यक्ति था। जिसके बाद उन्होंने उस मित्र से शादी करने का फैसला अपने शाही परिवार को सुनाया। राजकुमारी का ये एलान सुनकर जापान राजघराने में हडकंप मच गया। बता दें जापान के शाही परिवार में यह नियम हैं कि अगर कोई राजकुमारी शाही परिवार के बजाय किसी आम नागरिक से शादी करती है तो उसे शाही परिवार के सदस्य का दर्जा छोड़ना पड़ेगा। दिलचस्प पहलू ये है कि ये नियम राजकुमारों पर लागू नहीं होत है। राजकुमारी ने शाहीद परिवार का दर्जा ठुकराते हुए 29 अक्टुबर 2018 को अपने प्रेमी जो कि शिपिंग कंपनी में काम करता था उससे विवाह कर लिया। राजकुमारी की शादी में पूरा शाही परिवार भी शामिल हुआ था। आपको बता दें अयाको ऐसी 9वीं राजकुमारी हैं जिन्होंने अपनी पसंद के मुताबिक एक आम आदमी से शादी की और शाही परिवार का दर्जा खुद ही छोड़ दिया। इससे पहले राजकुमारी माको ने भी यही कदम उठाते हुए की कुमुरो से शादी का फैसला किया था। माको की 4 नवंबर 2018 को होनी थी लेकिन किन्हीं कारणों से उनकी शादी इस वर्ष होगी। इनसे पहले भी राजकुमारी सायाको और राजकुमारी नोरी भी आम नागरिक से शादी की थी।

मलेशिया के राजा ने इसलिए ठुकराई थी शाही शान-शौकत
मलेशिया के केलानत के राजा सुल्तान मोहम्मद पंचम ने वर्ष 2017 में रूसी मॉडल रिहाना ओकसाना से प्यार हो गया था। अपने प्यार को शादी के बंधन में बांधने के राजा ने अपनी शाही गद्दी का बलिदान दे दिया था। आपको जानकर ये हैरानी होगी सुल्तान मोहम्मद मुस्लिम बहुल्य देशों के इतिहास में पहले राजा थे जिन्होंने अपने राजा पद का बलिदान दिया। शादी के बाद ओक्साना ने इस्लाम धर्म अपना लिया था और अपना नाम बदलकर रिहाना ओक्साना पेट्रा रख लिया था। ओक्साना ने मई में बेटे का जन्म दिया, जिसका नाम इस्माइल लायन है। ओक्साना ने बेटे के इस्माइल लायन जन्म के कुछ हफ्ते बाद ही तलाक की कॉपी सुल्तान को भेज दी थी। ओकसाना की ओर से उठाए गए इस कदम की काफी लोगों ने निंदा की थी। उनकी यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी। 22 जून 2019 को सुल्तान मोहम्मद ने ओकसाना को शरिया कानून के तहत तलाक हो गया। यह राजा केवल दो वर्षों तक अपनी सल्तनत संभाली थी। दोनों में तलाक होने के बात से मॉडल रिहाना सोशल मीडिया के द्वारा इंकार करती रही।

नॉर्वे की राजकुमारी ने भी प्यार में पड़ कर ठुकराया था शाही परिवार का दर्जा
नॉर्वे की राजकुमारी मार्था को भी जपान की राजकुमारियों की तरह आम आदमी से प्यार हो गया था। वह आम आदमी अरि बेह्न था जिससे वर्ष 2002 में उन्होंने शादी करते हुए शाही परिवार के दर्जे को ठुकराया था। इसके बाद । नॉर्वे के महाराजा हैराल्ड पंचम ने उसी वर्ष शाही परिवार से राजकुमारी को बाहर कर दिया था। इन दोनों का प्रेम विवाह लगभग 15 वर्षो तक चला और वर्ष 2017 में अरि ने राजकुमारी मार्था को तलाक दे दिया था। इसके बाद मार्था ने अपने पूर्व पति अरि पर यौन उत्पीड़न समेत अन्य कई आरोप लगाए। आपको बता दें पिछले वर्ष राजकुमारी मार्था के पूर्व पति अरि ने आत्महत्या करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अरि ने मरने से पहले राजकुमारी मार्था के साथ अपनी प्रेमकहानी और अपनी शादीशुदा जिंदगी पर आधारित एक बुक भी लिखी थी। उनके ऊपर हॉलीवुड अभिनेता केविन स्पेसी पर यौन उत्पीड़न का आरोप भी लगाया था।

बिट्रेन के हैरी और मेगन ने इसलिए ठुकराया शाही परिवार का दर्जा
हाल में लंदन के शाही परिवार के राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन के बारे में खबर है कि वे दोनों कनाडा में छह हफ्तों की छुट्टी पर थे, दोनों ने इस छुट्टी से लौटने के बाद सार्वजनिक जीवन से अलग होने का फैसला लिया। इससे पहले पिछले वर्ष प्रिंस हैरी और उनके बड़े भाई प्रिंस विलियम के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आई थी। ब्रिटिश अखबारों में छपी खबरों के अनुसार दोनों भाइयों के बीच कुछ तनाव है। हालांकि शाही परिवार की ओर से इस खबर पर कुछ भी नहीं कहा गया था। हैरी और मेगन ने बताया कि दोनों मिलकर एक चैरिटी खोलेंगे और आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की दिशा में काम करेंगे। मेगन मार्कल का जन्म 4 अगस्त, 1981 को लॉस एंजेलिस में हुआ। बचपन में ही उनके माता-पिता अलग हो गए थे। मेगन की परवरिश अधिकतर उनकी मां ने की। प्रिंस हैरी से ये उनकी दूसरी शादी है। मेगन नारी सशक्तिकरण की प्रतीक हैं। वो वर्ल्ड विजन की ग्लोबल राजदूत भी रह चुकी हैं और यूएन वुमन की एडवोकेट भी रह चुकी हैं।
इसे भी पढ़े- प्रिंस विलियम-प्रिंस हैरी ने मतभेद के आरोपों को झूठा बताया
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications