भारतीय मूल के 'गे' लियो वराडकर बने आयरलैंड के प्रधानमंत्री, जानिए उनका बैकग्राउंड

इससे पहले लियो वराडकर आयरलैंड के हेल्थ मिनिस्टर थे। वराडकर के परिवार के 60 सदस्य महाराष्ट्र में रहते हैं और वे बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे थे।

डबलिन। भारतीय मूल के लियो वराडकर को सत्तारूढ़ पार्टी फाइन गाएल ने अपना नेता चुन लिया और इसी के साथ वो आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। महज 38 साल में आयरलैंड के प्रधानमंत्री बनकर वराडकर ने नया इतिहास रचा है। वो में सबसे कम उम्र वाले पीएम बन गए हैं। वराडकर को आयरलैंड के तीन इलेक्टोरल कॉलेज में 60 फीसदी वोट मिले हैं जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी साइमन कोविनी को 40 फीसदी। इन सबमें सबसे खास बात ये है कि वो आयरलैंड के पहले समलैंगिक पीएम होंगे।

भारतीय मूल के 'गे' लियो वराडकर बने आयरलैंड के प्रधानमंत्री, जानिए उनका बैकग्राउंड

आपको बता दें कि लियो के पिता मुंबई में एक डॉक्टर थे और 1960 में यहां से आयरलैंड जाकर बस गए। उनकी मां आयरिश मूल की हैं। इससे पहले लियो वराडकर आयरलैंड के हेल्थ मिनिस्टर थे। वराडकर के परिवार के 60 सदस्य महाराष्ट्र में रहते हैं और वे बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे थे।

समलैंगिक हैं वराडकर

लियो ने 2015 में सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि वह 'गे' हैं। वे समलैंगिक विवाह का समर्थन करते हैं। लीयो ने अपने 36वें जन्मदिन पर मंत्री बनने के बाद गे होने की बात कबूली थी। उन्होंने कहा था कि, ''यह कोई सीक्रेट नहीं है।''

मुंबई से आयरलैंड आकर पिता ने की थी लव मैरिज

38 साल के वरादकर अपने पिता अशोक वराडकर के सबसे छोटे बेटे हैं। अशोक 1960 के दशक में इंग्लैंड के नेशनल हेल्थ सर्विस में काम करते थे। यहीं पर उनकी मुलाकात एक नर्स से हुई और दोनों ने बाद में शादी कर ली थी। वरदकर राजनीति में आने से पहले एक डॉक्टर थे। 2007 में वह सांसद चुने गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+