क्या इजरायल पर हमला कर लेबनान ने बहुत बड़ी गलती कर दी है? हिज्बुल्ला को भारी नुकसान की खबर
इजरायल की सेना ने कहा है कि लेबनान से पहले रॉकेट दागे जाने के जवाब में इजरायली सेना ने एयरस्ट्राइक और तोप के जरिए ऑपरेशन को शुरू किया है।
तेल अवीव, अगस्त 06: लेबनानी संगठन हिज़्बुल्लाह ने दूसरे दिन भी इजरायल पर रॉकेट दागे, लेकिन जवाब में इजरायल की तरफ से एयरस्ट्राइक किया जा रहा है। इजरायल को पीछे धकेलने के लिए अब लेबनान के इस संगठन ने इजरायली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है, जिसके बाद पूरे इजरायल में अलार्म बजने लगे साथ ही आइरम डोम भी एक्टिव हो गया। हालांकि, लेबनान की तरफ से जितने भी रॉकेट दागे गये हैं, इसमें इजरायल को कितना नुकसान हुआ है, उसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन रिपोर्ट है कि इजरायल की जवाबी कार्रवाई में हिज्बुल्ला को काफी नुकसान हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications