लेबनान: बेरूत धमाके का असर, प्रधानमंत्री समेत पूरी सरकार ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। लेबनान के बेरूत में पिछले हफ्ते हुए दिल दहला लेने वाले धमाकों का असर वहां की सरकार पर पड़ा है। बेरूत धमाके के बाद लेबनान की पूरी सरकार ने इस्तीफा दे दिया है। इस धमाके से लेबनान सरकार को हिलाकर रख दिया और अब प्रधानमंत्री हसन दिआब समेत उनकी पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया है।

दरअसल बेरूत धमाके के बाद हुई जांच में खुलासा हुआ कि कई साल से वह विस्फोटक केमिकल, अमोनियम नाइट्रेट पोर्ट पर पड़ा था। कई बार उसे वहां से हटाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन सरकारी महकमे में उसकी अनदेखी की गई। इस बात को लेकर लोगों में आक्रोश था। देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे में सरकार के मंत्रियों ने एक-एक कर इस्तीफा देना शुरू कर दिया। इस बीच रॉयटर्स के हवाले से अब खबर आ रही है कि लेबनान के प्रधानमंत्री समेत पूरी सरकार ने इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री जल्द ही राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।












Click it and Unblock the Notifications