मशहूर बीट कवि, प्रकाशक लॉरेंस फेरलिंघेती का 101 साल की उम्र मे निधन

सैन फ्रांसिस्को। मशहूर कवि, प्रकाशक और बुकसेलर लॉरेंस फेरलिंघेती का निधन हो गयाा है। लॉरेंस 101 साल के थे। लॉरेंस सैन फ्रांसिस्को में रहते थे, यहां स्थित अपने घर पर ही उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके परिवार की ओर से जानकारी दी गई है कि 22 फरवरी को लॉरेंस ने अपनी आखिरी सांस ली। उनकी बेटी जूली सैसर ने बताया कि लॉरेंस को फेफड़ों में परेशानी थी, इसी के चलते उनकी मौत हुई है। लॉरेंस को अमेरिका में बीट मूवमेंट को शुरू करने, बढ़ाने और बनाए रखने के लिए याद किया जाता है।

Lawrence Ferlinghetti Beat poet and publisher dies at 101 in San Francisco america

लॉरेंस को सैन फ्रांसिस्को में उनके सिटी लाइट्स बुकस्टोर के लिए भी खूब शोहरत मिली। 1950 के बाद सिटी लाइट्स बुक स्टोर लगातार बीट्स और दूसरे बोहेमियन के लिए एक जरूरी जगह बन गई थी और दशकों तक बनी रही।

कौन थे लॉरेंस

लॉरेंस फेरलिंघेती का 1919 के मार्च के महीने में हुआ था। एक कवि प्रकाशक और सिटी लाइट्स बुकसेलर्स एंड पब्लिशर्स के संस्थापक के अलावा चित्रकार और समाजवादी कार्यकर्ता के तौर पर भी उन्होंने पहचान बनाई। लॉरेंस को उनके पहले कविता संग्रह, ए कॉनी आइलैंड ऑफ द माइंड (1958) के लिए खूब शोहरत मिली थी। इस किताब का नौ भाषाओं में अनुवाद किया गया है। सबसे ज्यादा पहचान उनको बीट मूवमेंट के लिए ही मिली। लॉरेंस ने उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय से स्नातक किया था और उन्होंने नौसेना में नौकरी भी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+