कनाडा में खालिस्तानी गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके पर बरसाईं 15 गोलियां, लॉरेंस गैंग ने कत्ल की जिम्मेदारी ली
2017 में जाली पासपोर्ट के सहारे भारत से कनाडा फरार हुए गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की हत्या कर दी गई है। मोस्ट वांटेड आतंकी सुक्खा दुनुके की कनाडा के विनिपिग में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
गैंगस्टर सुक्खा के हत्या की जिम्मेदारी लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने ली है। लारेंस बिश्नोई के एक फेसबुक प्रोफाइल से पोस्ट की गई है जिसमें कनाडा में हुई हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। इस पोस्ट में कनाडा में रह रहे और गैंगस्टरों की भी धमकी दी गई है कि वो जहां मर्जी भाग लें, उन्हें पापों की सजा जरूर मिलेगी।

फेसबुक पोस्ट में लिखा है, 'हां जी सत श्री कॉल, राम राम। ये सुक्खा दुनिके के बंबिहा ग्रुप का जो इंचार्ज बना फिरता था उसका मर्डर हुआ है कनाडा के विनिपेग सिटी में... उसकी जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई ग्रुप लेता है।
पोस्ट में आगे लिखा है- इस ड्रग एडिक्टेड नशेड़ी और सिर्फ अपने नशे को पूरा करने के लिए पैसों के लिए उसने बहुत घर उजाड़े थे। हमारे भाई गुरलाल बराड़, विक्की मिद्दुखेड़ा के मर्डर में इसने बाहर बैठकर सबकुछ किया।
पोस्ट में आगे लिखा है कि संदीप नंगल अंबिया का मर्डर भी इसने करवाया था पर अब इसके किए हुए पापों की सजा उसे मिल गई है। बस एक बात कहनी है जो दुक्कियां टिक्कियां अभी भी रह गई हैं जहां मर्जी भाग लो, दुनिया में किसी भी देश में चले जाओ। मत सोचो हमारे साथ दुश्मनी लेकर बचोगे, टाइम जरूर कम ज्यादा लग सकता है, लेकिन सजा सबको मिलेगी।'

आपको बता दें कि गैंगस्टर सुक्खा 2017 में फर्जी दस्तावेजों पर भारत से कनाडा भाग गया था और उसके खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, सुक्खा खालिस्तान समर्थक ताकतों में शामिल हो गया था।
कनाडा जाने के तुरंत बाद ही गैंगस्टर सुक्खा ने भारत में अपना नेटवर्क बढ़ाना शुरू कर दिया। वहां वह आतंकी अर्श डल्ला के करीब आ गया। उसने प्रदेश में हथियारों की तस्करी और जबरन वसूली शुरू कर दी।
आपको बता दें कि लॉरेंस इस वक्त तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है। फिर भी इसका गैंग पहले की तरह अपराधों को अंजाम दे रहा है। 2018 में लॉरेंस बिश्नोई ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जोधपुर में मारने की धमकी दी थी।
पिछले साल मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा में हत्या कर दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गोल्डी बराड़ ने ली और बताया कि लॉरेंस और उसने मिलकर सिद्धू को मारने की प्लानिंग बनाई थी।












Click it and Unblock the Notifications