Portugal में Lawrene Bishnoi ने कराया गैंगवार? सरेआम चली गोलियां, किस गैंग पर हुआ हमला?
Portugal के लिस्बन में हाल ही में हुए एक गैंगवार में भारतीय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम आ रहा है। पुर्तगाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस गैंगवार में इंटरनेशनल दखल तब सामने आया जब कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े और NIA द्वारा फरार गैंगस्टर रणदीप मलिक ने दूसरे गिरोह के रोमी और प्रिंस के ठिकाने पर हमले का दावा किया।
गोलीबारी के बाद किया पोस्ट
रणदीप मलिक ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए से बताया कि पुर्तगाल के ओडिवेलस, लिस्बन में हुई गोलीबारी उसी ने और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने करवाई थी। मलिक ने रोमी और प्रिंस गिरोह को अपना काम बंद करने की चेतावनी दी है। उसने पोस्ट में लिखा, "जय श्री राम, सत श्री अकाल... पुर्तगाल के ओडिवेलस, लिस्बन में आज हुई गोलीबारी मैंने, रणदीप मलिक और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने करवाई है। पुर्तगाल में अवैध काम कर रहे रोमी और प्रिंस को अपना काम बंद कर देना चाहिए।"

'नहीं माने तो हो जाएंगे RIP'
मलिक ने यह भी चेतावनी दी कि यदि उनकी धमकी को नजरअंदाज किया गया तो अंजाम खतरनाक होंगे। उसने अपनी पोस्ट में कुछ नामों का भी उल्लेख किया, जैसे, "RIP अंकित भादू शेरेवाला, जितेंद्र गोगी, गोल्डी ढिल्लों, काला राणा, अरज़ू बिश्नोई, शुभम लोनकर, साहिल दुहान हिसार।" क्राइम के एक्सपर्ट्स की मानेे तो, लॉरेंस गैंग ने 2024 और 2025 में विदेशी धरती पर कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है, और वह दोबारा ऐसा कर सकता है।
कपिल शर्मा भी रडार पर
कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर दो गोलीबारी की घटनाएं, कबड्डी के नेशनल खिलाड़ी सोनू नोलटा की हत्या और कनाडाई गैंगस्टर सुक्खा दुनिके की हत्या के तार भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े थे। रणदीप मलिक, जो कि NIA की वॉन्टेड लिस्ट में है, माना जा रहा है कि पुर्तगाल की गोलीबारी में उसका हाथ था। उसे पिछले महीने अमेरिकी माइग्रेशन डिपार्टमेंट (US Immigration and Customs Enforcement) ने हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया।
बादशाह पर अटैक
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, मलिक का संबंध नवंबर 2024 के एक बड़े मामले से भी है, जिसमें चंडीगढ़ के लोकप्रिय क्लबों - सिंगर और रैपर बादशाह के 'सेविले बार एंड लाउंज' और स्थानीय व्यापारियों के 'डी ओरा क्लब' के बाहर दो विस्फोट हुए थे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारतीय गैंगस्टर अब अपनी गतिविधियों को केवल भारत तक सीमित नहीं रख रहे हैं, बल्कि इंटरनेशनल लेवर पर अपने नेटवर्क के जरिए से दबदबा दिखाने और दूसरे गैंगस्टर को मारने में सक्रिय हैं।
विदेश में लॉरेंस का दबदबा
स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बल ऐसे अपराधों को नियंत्रित करने में बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिससे विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का संबंध पंजाबी गायकों गिप्पी ग्रेवाल और एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित घरों पर गोलीबारी और आगजनी की घटनाओं से भी जोड़ा जा रहा है। कैलिफोर्निया में ड्रग लॉर्ड सुनील यादव की हत्या के तार भी लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े थे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications