Earthquake: अर्जेंटीना और चिली में देर रात भूकंप के तेज झटके,रिक्टर स्केल पर 6.5 तीव्रता
Earthquake News: USGS ने बताया कि देर रात अर्जेंटीना में सैन एंटोनियो डी लॉस कोबर्स के 84 किमी नॉर्थ-नॉर्थवेस्ट में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया है।

Earthquake News: दो दिनों से लगातार भूकंप के झटकों से लोगों के अंदर दहशत का माहौल है। मंगलवार रात को भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान सहित दुनिया के कई देशों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। वहीं बुधवार देर रात अब अर्जेंटीना में धरती कांपने की खबर मिली। बुधवार रात को अर्जेंटीना और चिली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है।
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि अर्जेंटीना के सैन एंटोनियो डी लॉस कोबरेस के नॉर्थ-नॉर्थवेस्ट में 84 किमी की दूरी पर भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.5 की मापी गई। फिलहाल भूकंप के बाद किसी तरह से जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
An earthquake of magnitude 6.5 occurred 84 km north-northwest of San Antonio de los Cobres in Argentina: USGS
— ANI (@ANI) March 22, 2023
वहीं चिली के इक्विक में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है। यहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 दर्ज की गई। यहां भी किसी तरह से नुकसान की खबर नहीं मिली है।
मंगलवार को 9 देशों में आया भूकंप
इससे पहले शाम को भारत में भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए थे। वहीं उससे पहले मंगरवार रात को भारत सहित पूरी दुनिया के लगभग नौ देशों में भूकंप के तेज झटके लोगों को लगे थे। बता दें कि करीब 35 से 40 सेकंड तक लोगों को धरती कांपती हुई महसूस हुई, जिसके बाद दहशत में लोग अपने घरों से बाहर भागने लगे। मंगलवार रात को आए भूकंप की तीव्रता 6.6 थी, जिसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश से 133 किमी दक्षिण पूर्व में था।












Click it and Unblock the Notifications