Lamborghini Urus घर से हो गई चोरी तो मालिक ने स्‍कूटर से किया पीछा, और फिर

नई दिल्‍ली, 16 जून: जरा सोच कर देखिए अगर आपके पास दुनिया की सबसे मंहगी कारों में शुमार लैबंर्गिनी हो और घर के बाहर खड़ी कार आपको अचानल स्‍टार्ट होती सुनाई दें तो आपको विश्‍वास नहीं होगा कि कोई लेम्बोर्गिनी उरुस ले जा पाएगा और बाहर जाते ही आप देखे कि चोर उसे स्‍टार्ट करके ले जा रहे हैं, तो आप पर क्‍या गुजरेगी। शायद आपके होश उड़ जाएंगे। लेकिन फलोरिडा में एक आदमी के साथ ठीक ऐसा हुआ लेकिन उसने अपना आपा खोने के बाजाए उसने ये देखते ही कि कार चोर ले जा रहे है तो उनका पीछा स्‍कूटर से किया!

 स्कूटर स्‍टार्ट कर लैम्बो चोर का पीछा किया

स्कूटर स्‍टार्ट कर लैम्बो चोर का पीछा किया

दरअसल, फ्लोरिडा के इस सख्‍स के अपने घर के बाहर खड़ी लेम्बोर्गिनी उरुस के अचानक स्‍टार्ट होने की आवाज सुनी तुरंत बाहर भागे। क्रिस सैंडर नाम कार मालिनक ने तुरंत स्कूटर स्‍टार्ट कर लैम्बो चोर का पीछा करने का फैसला किया इसके साथ ही उन्‍होंने पुलिस को भी सूचना दे दी। मजे की बात ये है कि अपनी करोड़ों की कार का पीछा करते हुए वो आखिरकार चोरों को पकड़ने में कामयाब हो गए।

जानें क्‍या है इस कार की कीमत

जानें क्‍या है इस कार की कीमत

WSVN की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रिस की लेम्बोर्गिनी उरुस, जिसकी कीमत 200,000 डॉलर (लगभग 1.47 करोड़ रुपये) से अधिक है, को पिछले सप्ताह ही लिया था।"यह सिर्फ एक साधारण ऊधम है। क्रिस सैंडर ने बताया मैं घर में बैठा था और मैंने सुना है कि उसकी गाड़ी स्‍टार्ट हुई, मैं खिड़की से बाहर देखा तो मैं देखता हूं कि कोई उसे दूर चला रहा है। मैं स्कूटर पर चढ़ा, उस आदमी के पीछे गया। "

पकड़े जाने पर लेम्‍बो चोर ने बोली ये बात

पकड़े जाने पर लेम्‍बो चोर ने बोली ये बात

सैंडर ने कहा कि संदिग्ध ने किसी तरह उसकी कार की चाबियां हासिल कर लीं। उनका मानना ​​​​है कि कथित चोर चाबियों को हथियाने के लिए उनके गैरेज में पहुंचे। कुछ ब्लॉक नीचे अपनी कार का पीछा करने के बाद, सैंडर ने देखा कि उसकी कार फुटपाथ पर खड़ी है। दरअसल चोर पेड़ से टकरा कर फुटपाथ पर गाड़ी खड़ा दिया था और कार के अंदर फंस गया थाफ इस शख्‍स ने बताया कि उस चोर को जब मैंने पकड़ा तो उसने कहा 'मैंने अभी-अभी एक लेम्बोर्गिनी चुराई है। मेरे पास लाइसेंस नहीं है। मैं ड्राइव नहीं कर सकता। मुझे यकीन नहीं हुआ कि वह कितना पागल था। मैं बात करने और उसे शांत करने की कोशिश कर रहा था।

चोर बोला मुझे नहीं पता मुझे अब क्‍या करना है

चोर बोला मुझे नहीं पता मुझे अब क्‍या करना है

उसने मुझसे सलाह मांगी। उसने कहा 'मैं 14 साल का हूं। मुझे नहीं पता कि क्या करना है।' आप खुद इसे चालू करना बेहतर समझते हैं। क्रिस सैंडर ने इसके बाद पुलिस को बुलाया और उस चोर को पुलिस के हवाले कर दिया और अपनी करोड़ों की ब्रेडन्‍यू कार को सही सलामत पाकर खुश हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+