12 साल पहले खोई अंगूठी, छींकने के बाद नाक निकली तो घरवालों को नहीं हो रहा यकीन
नई दिल्ली। कभी आपने सुना है कि किसी महिला की अंगूठी खो जाए और 12 साल तक वह उसे खोजती रहे और फिर वह ऐसी जगह मिले जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। यूके में 20 की ब्यूटीशियन की अंगूठी 12 साल पहले खो गई थी, लेकिन 12 साल बाद जब युवती को एक बार छींक आई तो युवती की अंगूठी उसे मिली। रिपोर्ट के अनुसार एबिगेल थॉम्पसन की अंगूठी 2007 में उसके जन्मदिन के मौके पर खो गई थी।

12 साल तक नहीं पता चला
युवती को 12 साल तक यह लगता रहा कि उसकी अंगूठी चोरी गई क्योंकि जब जन्मदिन के बाद वह वापस घर लौटी तो उसे उसकी अंगूठी नहीं मिली। वह पूरे घर में अपनी अंगूठी ढूंढ़ती रही लेकिन जब उसे उसकी अंगूठी कहीं नहीं मिली तो एबिगेल को लगा कि उसकी अंगूठी खो गई। लेकिन हाल ही में एबिगेल को लगा कि उसकी नाक के भीतर कुछ चमक रहा है और जब युवती ने छींका तो उसकी नाक से अंगूठी निकली।
सपने में भी नहीं सोचा था।
थॉम्पसन ने कहा कि मेरी मां ने यह अंगूठी मेरे लिए खरीदी थी, उन्होंने मेरे जन्मदिन के मौके पर उस वर्ष यह अंगूठी तोहफे के तौर पर दी थी, लेकिन बाद कुछ महीनों बाद मुझे पता चला कि मेरी अंगूठी खो गई। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि यह मेरी नाक में फंसी है। थॉम्पसन का कहना है कि अक्सर मेरे घर मेरे दोस्त आते थे और हम बिस्तर पर ही बैठते थे तो मुझे लगा कि उनमे से किसी ने मेरी अंगूठी ले ली होगी। लेकिन जब थॉम्पसन की नाक से छींक के दौरान अंगूठी बाहर निकली तो उन्हें यह देखकर यकीन नहीं हो रहा था।
कभी भी नाक में नहीं हुआ दर्द
थॉम्पसन ने बताया कि यह आम दिनों की तरह एक दिन था, मैं सोफा पर बैठी थी और बार-बार मुझे झींक आने लगी, इसके बाद मैंने टिश्यू पेपर पर देखा तो मुझे यकीन नहीं हुआ कि ये क्या है। मैंने तुरंत अपनी मां को फोन किया और उन्हें बताया कि अंगूठी मिल गई तो उन्हें भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा था। इस घटना के बाद मां और बेटी इस निष्कर्ष पर पहुंची कि जब थॉम्पसन ने कैविटी की वजह से अपनी नाक उठाई होगी तभी अंगूठी अंदर चली गई होगी। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि 2007 से अभी तक थॉम्पसन की नाक में ना तो दर्द हुआ और ना ही सांस लेने में कोई दिक्कत हुई।












Click it and Unblock the Notifications