'19 साल की उम्र में हुआ था मेरा रेप, प्रोड्यूसर ने किया था मेरे साथ वो सब'
न्यूयॉर्क, 22 मई: मशहूर अमेरिकी सिंगर लेडी गागा ने बताया है कि उनके साथ करीब 16 साल पहले रेप हुआ था। एक म्यूजिक डायरेक्टर ने उनके साथ रेप किया था, जिसके बाद वो प्रेग्नेंट हो गई थीं। लेडी दगागा ने एक शो में ये खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि 19 साल की उम्र में यौन शोषण और फिर प्रेग्नेंट हो जाने के बाद वो दिमागी और शारीरिक तौर पर पूरी तरह से टूट गई थीं। इस सबने उनको एक असहनीय पीड़ा पहुंचाई।

म्यूजिक प्रोड्यूसर ने मेरा रेप किया
ओपरा विनफ्रे के शो में में लेडी गागाने कहा, मैं तब 19 साल की थी और अपना सिंगिग करियर शुरू ही कर रही थी। इसी दौरान एक म्यूजिक प्रोड्यूसर ने मेरा रेप किया था। लेडी गागा ने कहा, उस प्रोड्यूसर ने मुझसे कहा कि कपड़े उतार दो या फिर अपना म्यूजिक करियर खत्म होते देखने के लिए तैयार रहो। म्यूजिक करियर बर्बाद होने के डर ने मुझे उसके पास लौटने को मजबूर होना पड़ा। उस शख्स ने उसने मेरा रेप किया और प्रेग्नेंट होने पर मुझे छोड़ दिया। इसके बाद तो मैं महीनों कहीं नहीं जा सकी थी।

इस हादसे ने मेरे दिमाग पर बुरा असर डाला: गागा
लेडी गागा ने कहा, अपने साथ हुई जबरदस्ती को ना मेरा जिस्म भुला पा रहा था और ना ही मेरा दिमाग। मैं गर्भवती भी हो गई थीं, इस सबके चलते मैं एक असहनीय दर्द से गुजर रही थीं। लगातार मैं बीमार भी रही। इन सब चीजों से निकलने के लिए मुझे काफी समय लगा। वो कहती हैं, कई वर्षों तक मुझे साइकोटिक ब्रेक पर रहना पड़ा था। लेडी गागा ने हालांकि प्रोड्यूसर का नाम नहीं लिया है।

दुनियाभर में पहचान रखती हैं लेडी गागा
लेडी गागा गायक के तौर पर ना सिर्फ अमेरिका बल्कि दुनिया में एक पहचान रखती हैं। इसके साथ ही उनका फैशन सेंस भी चर्चा में रहता है। गागा खुलकर बात करने के लिए भी जानी जाती हैं। बीते साल उन्होंने एक शो में मेंटल हेल्थ पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि कैसे वो डिप्रेशन से गुजरीं।












Click it and Unblock the Notifications