पिछले साल अफगानिस्तान गया था लादेन का बेटा, तालिबानी नेताओं से की मुलाकात: UN रिपोर्ट

नई दिल्ली, 5 फरवरी: पिछले साल अगस्त में आतंकी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा कर लिया था। जिसके बाद से वहां पर तालिबानी शासन जारी है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट अफगानिस्तान को लेकर आई थी। जिसमें बताया गया कि 9/11 हमले के आरोपी और मारे गए आतंकी ओसामा बिन लादेन के बेटे अब्दुल्ला ने अक्टूबर में अफगानिस्तान का दौरा किया था। उस दौरान उसने कई तालिबानी नेताओं के साथ मुलाकात की।

Laden

संयुक्त राष्ट्र ने इस हफ्ते इस्लामिक स्टेट, अलकायदा और उसके सहयोगियों की गतिविधियों पर एक रिपोर्ट सार्वजनिक की है। जिसमें कहा गया कि तालिबान ने विदेशी आतंकवादियों की गतिविधियों को सीमित करने के लिए कुछ भी नहीं किया है, जबकि उसके प्रवक्ता ने कई बार दावा किया कि वो अफगानी जमीन का इस्तेमाल अन्य आतंकी संगठनों को नहीं करने देगा।

मामले में एक अधिकारी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की विश्लेषणात्मक सहायता और प्रतिबंध निगरानी टीम इस्लामिक स्टेट और अलकायदा पर लगाए गए प्रतिबंधों को लागू करने के लिए साल में दो बार ऐसी रिपोर्ट तैयार करती है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि लादेन के बेटे अब्दुल्ला ने पिछले साल अक्टूबर में अफगानिस्तान का दौरा किया था। मौजूदा अलकायदा चीफ ऐमान अल-जवाहिरी को जनवरी 2021 में आई रिपोर्ट में जीवित बताया गया था, हालांकि उसकी तबीयत काफी ज्यादा खराब है।

रिपोर्ट में कहा गया कि अलकायदा ने पिछले साल 31 अगस्त को तालिबान की जीत के बाद बधाई दी थी। इसके बाद से वो चुप्पी साधे हुए है। माना जा रहा है कि वो चाहता है कि उसकी दखल से तालिबानी सरकार की अंतरराष्ट्रीय मान्यता में खलल ना पड़े। भारतीय उपमहाद्वी में अलकायदा को AQIS नाम से जाना जाता है। उसका नेतृत्व अभी ओसामा महमूद और उसका डिप्टी आतिफ कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान के गजनी, हेलमंद, कंधार प्रांत में उसके लड़ाकों की उपस्थिति है। एक अनुमान के मुताबिक करीब 200 से 400 लड़ाके अफगानिस्तान के कई इलाकों में हैं, जो मुख्य रूप से भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रहने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+