कुवैत के क्राउन प्रिंस ने संसद को किया भंग, जल्द होंगे चुनाव
कुवैत सिटी, 23 जून। कुवैत के क्राउन प्रिंस संसद को समय से पहले ही भंग कर दिया है और चुनाव कराने की बात कही है। दरअसल सरकार और चयनित सदन के बीच वित्तीय सुधार को लेकर टकराव चल रहा था, इसे देखते हुए कुवैत के प्रिंस ने संसद को भंग कर दिया और जल्दी चुनाव कराने को कहा है। क्राउन प्रिंस शेक मेशाल अल अहमद अल सबाह ने टीवी भाषण में कहा कि खाड़ी क्षेत्र के सबसे पुराने और सबसे जीवंत संसद को भंग कर आने वाले महीने में चुनाव कराने का फरमान जल्द जारी किया जाएगा।

बता दें कि कुवैत के क्राउन के पास यह संवैधानिक अधिकार होता है कि वह संसद को भंग कर सके। अपने इसी अधिकार का इस्तेमाल करते हुए शेक मशाल टीवी पर आए, उनके साथ उनके भाई भी सामने आए। शेख मेसाल ने पिछले साल ही अपने अधिकतर अमीरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी थी। शेख मेशाल ने कहा कि घरेलू राजनीतिक को व्यक्तिगत हितों के लिए नुकसान पहुंचाया जा रहा है, इसकी धज्जियां उड़ाई जा रही है। ऐसा अमेरिका के सहयोगी देश को हानि पहुंचाने के लिए किया जा रहा है, जोकि एक ओपेक तेल उत्पादक देश है।












Click it and Unblock the Notifications