Abdul Latif Rashid: इराक के नए राष्ट्रपति चुने गए अब्दुल लतीफ राशिद,एक साल से जारी गतिरोध खत्म
Abdul Latif Rashid Iraq New President: इराक में जारी पिछले एक साल गतिरोध आखिरकार खत्म हो चुका है। इराक की संसद ने कुर्द राजनेता अब्दुल लतीफ राशिद (Abdul Latif Rashid) को राष्ट्रपति के रूप (Iraq President) में चुना है। ऐसे में नए राष्ट्रपति के चयन को चल रही लंबी खींचतान खत्म हो गई।

अब 78 साल के अब्दुल लतीफ राशिद नई सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं राष्ट्रपति पद पर बरकरार बरहम सालिह की जगह पदभार संभालेंगे। दरअसल, अब राष्ट्रपति के चुनाव के बाद प्रधानमंत्री का भी रास्ता साफ गया है।
इराक के कानून के मुताबिक प्रधानमंत्री पद के लिए मीदवार के लिए वोटिंग से पहले सांसदों को राष्ट्रपति का चयन करना होता है। वहीं नए राष्ट्रपति राशिद की बारे में बात करें तो उन्होंने ब्रिटिश से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
अब्दुल लतीफ राशिद साल 2003 से 2010 तक इराक के जल संसाधन मंत्री भी रह चुके हैं। दूसरी तरफ उनके पास सरकार बनाने के लिए सबसे बड़े संसदीय ब्लॉक से एक उम्मीदवार को आमंत्रित करने के लिए 15 दिन का वक्त है।












Click it and Unblock the Notifications