क्रिकेटर कुमार संगकारा के साथ लंदन एयरपोर्ट पर बदतमीजी
नयी दिल्ली। दुनिया के महान क्रिकेटरों में शुमार होने वाले श्रीलंका के विकेटकीपर और बल्लेबाज कुमार संगकारा के साथ लंदन एयरपोर्ट पर शनिवार को अभद्र व्यवहार किया गया। उनके साथ इमिग्रेशन ऑफिसरों ने बदसलूकी की और घंटों एयरपोर्ट पर बैठाया रहा।

संगकारा ने इसे भयावह अनुभव करार देते हुए ट्वीट किया कि शुक्रवार को मैं लंदन पहुंचा, इमिग्रेशन अधिकारी का व्यवहार बहुत उजड्ड था। आपको बताते चलें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी एशियाई सेलेब्रिटी को लंदन एयरपोर्ट पर इस तरह ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा हो।












Click it and Unblock the Notifications