कुलभूषण जाधव का नया वीडियो, भारत के अधिकारियों ने मेरी मां को धमकाया

नई दिल्ली। जासूसी के आरोपों में पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव का एक और वीडियो पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जारी किया है। गुरुवार को जारी किए गए इस वाडियो में कुलभूषण जाधव ने भारतीय अधिकारियों के अपने और अपने परिवार के प्रति रवैये को लेकर गुस्से का इजहार किया है और भारत के अपन लिए बर्ताव पर सवाल उठाए हैं। बीते साल 25 दिसंबर को जाधव की मां और उनकी पत्नी उन्हें मिलने पाकिस्तान गए थे, तब पाक अधिकारियों के बर्ताव को लेकर भारत में काफी आलोचना हुआ थी। वहीं इस वीडियो में जाधव भारतीय अधिकारियों के उनके परिवार के साथ खराब बर्ताव की बात कहते दिख रहे हैं।

 भारतीय अधिकारी मेरी मां पर चिल्लाए

भारतीय अधिकारी मेरी मां पर चिल्लाए

वीडियो में जाधव ने पाकिस्तान के व्यवहार को लेकर उसका शुक्रिया कहा है। जाधव ने कहा कि जब उनकी मां और पत्नी इस्लामाबाद आए तो वे काफी डरे लग रहे थे, शायद उन्हें विमान में डरा-धमकाया गया था। जाधव विडियो में कह रहे हैं कि मुलाकात के बाद जब उनकी मां और पत्नी लौट रही थी तो भी भारतीय अधिकारी उनकी मां और पत्नी पर चिल्ला रहे थे। जाधव ने कहा कि उन्होंने अपनी मां से बताया कि उनको पाकिस्तान में किसी ने हाथ भी नहीं लगाया है, वो कह रहे हैं कि मां भी उन्हें स्वस्थ देखकर खुश हुईं।

'मैं भारतीय नौसेना का अफसर हूं'

'मैं भारतीय नौसेना का अफसर हूं'

विडियो में जाधव खुद को भारतीय नौसेना का अफसर बताया है। उन्होंने कहा है कि मैं भारतीय नौसेना का कमीशंड ऑफिसर हूं। भारत मेरी खुफिया एजेंसी के लिए काम करने की जानकारी को लेकर आखिर झूठ क्यों बोल रहा है? जाधव ने कहा है कि उन्हें पाकिस्तान में टॉर्चर नहीं किया जा रहा है और इस तरह की बात भारत के अधिकारी ना फैलाएं।

 अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में है जाधव का मामला

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में है जाधव का मामला

25 दिसंबर को कुलभूण जाधव की मां और पत्‍नी उनसे मुलाकात करने पाकिस्‍तान की जेल में पहुंची थीं। इस दौरान भारतीय उच्‍चायोग के अधिकारी भी वहां पर मौजूद थे। मुलाकात से पहले पाक अधिकारियों ने जाधव की मां और बीवी से चूडी और चप्पल तक उतरवा ली थी। इतना ही नहीं जाधव और उनकी मां के मुलाकात को कांच की दीवार के ही करवाया गया था। पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जासूसी के कथित आरोप में फांसी की सजा सुनाई थी। ये मामला फिलहाल अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+