मां और पत्नी ने कुलभूषण जाधव से की मुलाकात, भारतीय राजनयिक भी साथ में मौजूद
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की जेल में कैद भारत के पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव से आज उनकी मां और पत्नी पहली बार मुलाकात कर ली है। कुलभूषण जाधव की मां और उनकी पत्नी के साथ भारतीय राजनयिक भी साथ है। पाकिस्तान सरकार ने राजधानी इस्लामाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं। पाकिस्तान सरकार ने पूरे 22 महीनों के बाद कुलभूषण जाधव से मिलने की अनुमति दी है।

इस यात्रा से पहले भारत ने पाकिस्तान के सामने तीन शर्तें रखी थी, जिसे पाकिस्तान ने स्वीकार किया था और उसके बाद ही भारत ने इस यात्रा को हरी झंडी दी। बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इससे पहले ही पाकिस्तान सरकार को कुलभूषण की मां और उनकी पत्नी को कड़ी सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की थी।
भारत पहले ही पाकिस्तान से सोवेरन गारंटी हासिल कर चुका है जिसके तहत भारत ने मुख्य तौर पर यह शर्त रखी थी की जब कुलभूषण का परिवार पाकिस्तान में होगा तो ना तो मां और ना ही पत्नी से किसी तरह की पूछताछ की कोशिश की जाएगी।
वीडियो












Click it and Unblock the Notifications