व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप में नहीं हुई कोई बात, रूस ने बातचीत की रिपोर्ट्स को सिरे से किया खारिज
Donald Trump Vladmir Putin: क्रेमलिन ने सोमवार को उन रिपोर्टों को सिरे से खारिज कर दिया है, कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है, और कहा है, कि पुतिन की ट्रंप से बात करने की अभी तक कोई ठोस योजना नहीं है।
वाशिंगटन पोस्ट ने सबसे पहले अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए बताया था, कि दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई है और कहा, कि ट्रंप ने पुतिन से कहा था, कि उन्हें यूक्रेन युद्ध को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए।

रॉयटर्स ने भी एक अज्ञात स्रोत का हवाला देते हुए इस कॉल की रिपोर्ट दी।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने संवाददाताओं से कहा, "यह पूरी तरह से झूठ है। यह पूरी तरह से काल्पनिक है, यह सिर्फ झूठी जानकारी है। कोई बातचीत नहीं हुई।"
क्रेमलिन ने कहा, कि "यह एक साफ उदाहरण है, कि क्वालिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन का, कैसे पब्लिश हो रही है और कभी-कभी तो काफी प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी।"
यह पूछे जाने पर कि क्या पुतिन ने ट्रंप के साथ किसी संपर्क की योजना बनाई है, पेसकोव ने कहा: "अभी तक कोई ठोस योजना नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications