KP Sharma Oli Family: नेपाल के PM रहे केपी ओली की ‘First Lady’ को खोज रहे GenZ? कहां गईं? परिवार में कौन-कौन?
Nepal Gen Z Protest Know KP Sharma Oli Family Tree: नेपाल की सियासत में जेन-जेड क्रांति ने तूफान मचा दिया है। काठमांडू की सड़कें खून-खराबे और अराजकता की चपेट में हैं। सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुई बगावत ने 9 सितंबर 2025 को केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। साथ ही, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के 21 सांसदों और 4 मंत्रियों के इस्तीफे ने ओली सरकार को धराशायी कर दिया। 19 मौतें, 300 से ज्यादा घायल, और कर्फ्यू के बीच अब सबकी नजरें ओली के परिवार पर टिकी हैं।
जेन-जेड प्रदर्शनकारी केपी शर्मा ओली की 'फर्स्ट लेडी' को खोज रहे हैं - वो कहां गायब हैं? क्या ओली के साथ दुबई भागने की फिराक में हैं? बालुवाटार पर हमले और संसद भवन में आगजनी के बीच ओली परिवार पर खतरा मंडरा रहा है। आइए, ओली की फैमिली ट्री को जानते हैं...

KP Sharma Oli Political Safar: 14 साल जेल गए, 3 बार PM बने
केपी शर्मा ओली, जिनका पूरा नाम खड्ग प्रसाद शर्मा ओली (Khadga Prasad Sharma Oli) है, का जन्म 22 फरवरी 1952 को नेपाल के तेहराथुम जिले के इवा गांव में एक किसान परिवार में हुआ। 73 साल की उम्र में वो कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (UML) के दिग्गज नेता रहे। 1966 में पंचायत विरोधी आंदोलन से सियासत शुरू की, झापा आंदोलन (नक्सलवादी प्रेरित) में हिस्सा लिया, और 14 साल जेल में बिताए। 2015 में पहली बार PM बने, तब नेपाल भूकंप की मार झेल रहा था।
लोड-शेडिंग खत्म करना उनकी बड़ी उपलब्धि रही। जुलाई 2024 में फिर PM बने, लेकिन जेन-जेड क्रांति ने 48 घंटों में उनकी सत्ता उखाड़ फेंकी। अब ओली दुबई भागने की फिराक में हैं, और हिमालय एयरलाइंस का जेट स्टैंडबाय पर है। लेकिन उनका परिवार कहां है?

KP Sharma Oli Nepal PM Timeline- कितनी बार नेपाल के PM बने?
- पहली बार: 12 अक्टूबर 2015 - 4 अगस्त 2016
- दूसरी बार: 15 फरवरी 2018 - 14 मई 2021
- तीसरी बार: 15 जुलाई 2024 - 9 सितंबर 2025
KP Sharma Oli Family Tree- ओली की फैमिली ट्री: किसान परिवार से सियासी शिखर तक
ओली का परिवार साधारण लेकिन राजनीतिक रूप से सक्रिय रहा। वो बहुन (ब्राह्मण) समुदाय से हैं, और उनकी जिंदगी संघर्षों से भरी रही।
- पिता: मोहन प्रसाद ओली (Mohan Prasad Oli)- किसान, जिन्होंने ओली को सियासी मूल्य सिखाए। मोहन ने दो शादियां की। पहली पत्नी मधुमाया ओली से केपी शर्मा ओली हुए।
- मां: मधुमाया ओली (Madhumaya Oli) - गृहिणी, जिनकी स्मॉलपॉक्स से मौत तब हुई, जब ओली सिर्फ 4 साल के थे।
- दादी: राममाया ओली - मां की मौत के बाद ओली की परवरिश की। वो कम्युनिस्ट विचारधारा से प्रभावित थीं, जिसने ओली को सियासत की ओर धकेला।
- भाई-बहन: पिता की दूसरी शादी से एक छोटा भाई (नाम अज्ञात) और तीन छोटी बहनें हैं। बड़ी बहन बिष्णु देवी सिवाकोटी शादीशुदा हैं और परिवार के साथ रहती हैं। भाई-बहनों की वर्तमान स्थिति अस्पष्ट है।

KP Sharma Oli Education: कितने पढ़े- लिखे ओली?
ओली ने इवा गांव में प्रारंभिक पढ़ाई की, फिर झापा के आदर्श माध्यमिक विद्यालय से SLC पास किया। ग्रेजुएशन शुरू किया, लेकिन पहले साल में ही छोड़कर सियासत में कूद पड़े।
ओली की 'फर्स्ट लेडी' राधिका शाक्या: जेन-जेड की खोज, कहां गायब?
ओली ने 1987 में राधिका से शादी की। राधिका का जन्म काठमांडू के एक गरीब परिवार में हुआ। उनके पिता चिरिबाई शाक्या और मां धनादेवी शाक्या दर्जी थे। राधिका ने नेपाल राष्ट्र बैंक में अस्थायी नौकरी की और बाद में मेमोयर लिखा। वो कम्युनिस्ट पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता रहीं और पार्टी मीटिंग्स में ओली से मिलीं। Nepal News की तस्वीरों में राधिका विदेश दौरों पर ओली के साथ दिखीं।
- बच्चों का रहस्य: कुछ स्रोत दावा करते हैं कि ओली-राधिका की एक बेटी है, जो 20-25 साल की हो सकती है। लेकिन उसका नाम और जानकारी गोपनीय है।
- Where Is Radhika Shakya- राधिका कहां?: 9 सितंबर 2025 को बालुवाटार पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया, लेकिन राधिका की कोई खबर नहीं। मीडिया सोर्स के मुताबिक, राधिका ओली के साथ दुबई भागने की तैयारी में हो सकती हैं। राधिका ने सोशल मीडिया पर चुप्पी साध रखी है।
GenZ Protest- जेन-जेड क्रांति: ओली परिवार पर निशाना
8 सितंबर 2025 को शुरू हुई जेन-जेड क्रांति ने सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ आग उगली। 19 मौतें और 300 से ज्यादा घायल हुए। प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में आग लगाई, राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के घर में तोड़फोड़ की, और वित्त मंत्री बिष्णु पौडेल को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा प्रचंड, शेर बहादुर देउबा, रमेश लेखक, पृथ्वी सुब्बा गुरुंग, और दीपक खड़का के घरों पर भी हमले हुए। प्रदर्शनकारी बालुवाटार में टायर जलाते दिखे।
जेन-जेड क्रांति ने बालुवाटार पर हमला कर राधिका को निशाना बनाया, जो अब 'गायब' हैं। दुबई भागने की खबरों ने सवाल खड़े किए - क्या ओली परिवार सुरक्षित है, या जेन-जेड की आग और भड़केगी? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं अपनी राय...
ये भी पढ़ें- Nepal Gen Z Protest: नेपाल की हवाई सीमाएं सील? इंडिगो-Air India की उड़ानें रद्द, दिल्ली-मुंबई से यात्री लौटे
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications