Nepal Gen Z Protest: नेपाल की हवाई सीमाएं सील? इंडिगो-Air India की उड़ानें रद्द, दिल्ली-मुंबई से यात्री लौटे
Nepal Gen Z Protest: नेपाल की राजधानी काठमांडू में जेन-जेड युवाओं की बगावत ने अब हवाई यात्रा को भी अपनी चपेट में ले लिया है। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (TIA) को सुरक्षा चिंताओं के कारण पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया, जिसके चलते इंडिगो और एयर इंडिया की कई उड़ानें प्रभावित हुईं। मंगलवार (9 सितंबर 2025) को दिल्ली और मुंबई से काठमांडू जाने वाली इंडिगो की दो उड़ानें को बीच रास्ते में लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया, और यात्रियों को वापस लौटना पड़ा।
एयर इंडिया ने सुरक्षा का हवाला देकर दिल्ली-काठमांडू की सभी उड़ानें रद्द (Delhi-Kathmandu Flights Cancelled) कर दीं। ये कदम सोशल मीडिया बैन हटाने के बाद भी भड़के हिंसक प्रदर्शनों के बीच उठाया गया, जहां 19 मौतें और 300 से ज्यादा घायल हो चुके हैं। कर्फ्यू और सेना तैनाती के बावजूद प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं। आइए, समझते हैं - जहां जेन-जेड की हुंकार ने नेपाल की हवाई सीमाओं को भी सील कर दिया....

Airport Closed- हवाई अड्डा बंद: इंडिगो की उड़ानें लखनऊ डायवर्ट, यात्रियों का लौटना पड़ा
त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Tribhuvan International Airport), नेपाल का मुख्य गेटवे, मंगलवार (9 सितंबर 2025) को पूर्ण रूप से बंद हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों द्वारा कोटेश्वर के पास लगाई गई आग से निकले धुएं ने दृश्यता कम कर दी, जिसके कारण लैंडिंग असंभव हो गई। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAAN) के जनरल मैनेजर हंसा राज पांडे ने कहा, 'हवाई अड्डा बंद नहीं है, लेकिन हम इसे बंद नहीं करेंगे।' लेकिन सुरक्षा चिंताओं के चलते सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं।
- Indigo Filghts- इंडिगो की उड़ानें: दिल्ली से 6E1153 और मुंबई से 6E1157 काठमांडू के रास्ते में थीं, लेकिन लैंडिंग की अनुमति न मिलने पर लखनऊ डायवर्ट कर दी गईं। ईंधन भरने के बाद दोनों उड़ानें अपने मूल शहरों - दिल्ली और मुंबई - लौट रही हैं। Indigo ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, 'काठमांडू में स्थिति के कारण हवाई अड्डा बंद है। सभी उड़ानें प्रभावित हैं। यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान या रिफंड का विकल्प चुनें। हम स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।'
- Air India Flights- एयर इंडिया की उड़ानें: एयर इंडिया ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देकर दिल्ली-काठमांडू-दिल्ली की सभी उड़ानें रद्द कर दीं। प्रभावित उड़ानें: AI2231/2232, AI2219/2220, AI217/218, और AI211/212। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, 'काठमांडू में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए आज की सभी उड़ानें रद्द हैं। हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं, और यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है।'
हवाई अड्डे पर हंगामा: प्रदर्शनकारी पटाखे फोड़कर, ड्रोन उड़ाकर, और लेजर लाइट्स से विमानों को बाधित कर रहे हैं। हिल्टन होटल (जिसका मालिक एक सत्ताधारी नेता है) पर हमला हुआ, और नेपाली कांग्रेस मुख्यालय में आग लगाई गई। हिमालय एयरलाइंस का एयरबस A319 भी लैंडिंग में परेशान हुआ। Thailand Airways और Chinese Aircraft की उड़ानें ही उड़ सकीं। The Himalayan Times ने बताया कि हवाई अड्डे पर सेना तैनात है, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट को निशाना बनाया। सवाल ये है - क्या जेन-जेड की जीत नेपाल को नया दौर देगी? कमेंट बॉक्स में बताएं...
ये भी पढ़ें- Nepal Gen Z Protest: नेपाल के PM केपी ओली ने दिया इस्तीफा, वित्त मंत्री को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा












Click it and Unblock the Notifications