जानिए कौन हैं रोहिंग्या मुसलमान, क्यों हो रही है म्यांमार में हिंसा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को म्यांमार के दो दिन के दौरे पर गए हैं। पीएम मोदी म्यांमार में सुरक्षा और आतंक पर बातचीत करने के साथ-साथ कई और मुद्दों पर बातचीत करेंगे। लेकिन फिलहाल म्यांमार के आंतरिक हालात ठीक नहीं हैं। म्यांमार में पिछले कई दिनों से रोहिंग्‍या मुस्लिमों और सेना के बीच हिंसा चल रही है। अभी तक इस लड़ाई में करीब 400 से ज्यादा की मौत हो चुकी है।

जानिए कौन हैं रोहिंग्या मुसलमान, क्यों हो रही है म्यांमार में हिंसा

कौन हैं रोहिंग्या मुसलमान -म्यांमार में बौद्ध आबादी बहुसंख्यक है वहीं करीब 11 लाख रोहिंग्या मुसलमान हैं। इनके बारे कहा जाता है कि इनमें मुख्य रूप से अवैध बांग्लादेशी प्रवासी हैं और ये कई सालों से वहां रह रहे हैं। म्यांमार की सरकार ने उन्हें नागरिकता देने से इनकार कर दिया है। पिछले पांच-छह सालों से वहां सांप्रदायितक हिंसा देखने को मिल रही है। इसके अलावा लाखों लोग बांग्लादेश में आ गए हैं। म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों को बड़े पैमाने पर भेदभाव और दुर्व्यवार का सामना करना पड़ रहा है।

क्यों हो रही है हिंसा-म्यांमार में बड़ी संख्या के रोहिंग्या मुसलमान जर्जर कैंपो में रह रहे हैं। उनकी हालत बहुत खराब है, उन्हें भेदभाव और दुर्व्यवार का सामना करना पड़ रहा है।

कब शुरू हुई हिंसा- म्यांमार में साल 2012 से हिंसा हो रही है,लेकिन 25 अगस्त को म्यांमार में मौंगडोव सीमा पर कुछ पुलिस वालों की मौत हो गई, जिसके बाद वहां की सरकार ने व्यापक ऑपरेशन शुरू किया। कहा जा रहा है कि अभी तक 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। म्यांमार की सेना पर मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप भी लग रहे हैं।

म्यांमार में हुई इस हिंसा के लिए कई मुस्लिम देशों ने म्यांमार सरकार से बातचीत की है। इंडोनेशियाई विदेश मंत्री ने म्यांमार की सरकार से इस लड़ाई को रोकने के लिए बात की थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हिंसा 25 अगस्त को शुरू हुई थी, जिसमें रोहिंग्या मुस्लिमों ने दर्जनों पुलिस वालों पर हमला कर दिया। इस लड़ाई में कई पुलिस वाले घायल हुए, इस हिंसा से म्यांमार के हालात और भी खराब हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+