जानिए कहां मिलता है सबसे सस्ता और कहां मिलता है सबसे महंगा पेट्रोल
वाशिंगटन। ग्लोबलपेट्रोलप्राइस.कॉम की ओर से दुनिया के देशों में पेट्रोल की कीमतों की एक लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट के मुताबिक वेनेजुएला दुनिया का पहला ऐसा देश है जहां पर सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है। वहीं हांगकांग दुनिया का ऐसा देश है जहां पर पेट्रोल की कीमतें सबसे ज्यादा हैं।

वेनेजुएला में इस समय पेट्रोल की कीमत 1 रुपए 36 पैसे है यकीन नहीं होता न आपको। जब आप जानेंगे कि हांगकांग में पेट्रोल 127 रुपए लीटर मिलता है तो आपके होश उड़ जाएंगे। एक नजर डालिए कि दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल किस देश में मिलता है और पेट्रोल की कीमतें किस देश में आसमान छूती हैं। एक नजर अलग-अलग देशों में पेट्रोल की कीमतों पर।
कहां पर कितनी कीमत
- वेनेजुएला-1.36 पैसे
- सऊदी अरब-15.59 पैसे
- ईरान- 21.68 पैसे
- अमेरिका-39.40 पैसे
- पाकिस्तान- 49.47 पैसे
- भारत-65.59 पैसे
- नेपाल-58 .95 पैसे
- श्रीलंका-60.31 पैसे
- चीन-60 .99 पैसे
- बांग्लादेश- 80.64 पैसे
- ब्रिटेन- 98.26 पैसे
- हांगकांग-121.97 पैसे












Click it and Unblock the Notifications