मालदीव के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में PM मोदी नहीं होंगे शामिल, कैसे चीन की बेचैनी बढ़ाएगा भारत?

मालदीव के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी हिस्सा नहीं लेंगे। 17 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे। रिजिजू आज मालदीव के दौरे पर जा रहे हैं।

मालदीव ने राष्ट्रपति मुइज्जू की ताजपोशी के लिए पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया था। हालांकि भारत ने मुइज्जू के शपथ ग्रहण समारोह में अधिक दिलचस्पी नहीं दिखाई। भारत सरकार ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को भेजकर बस अपना कर्तव्य निभाने की कोशिश की है।

kiren-rijiju-will-visit-maldives

चीनी समर्थक माने जाने वाले मोहम्मद मुइज़्ज़ू के शपथग्रहण समारोह में भारतीय प्रधानमंत्री का शिरकत न करना मालदीव के साथ रिश्तों को निचले स्तर पर ले जाने का संकेत माना जा रहा है।

गौरतलब है कि मालदीव के पिछले राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के शपथ ग्रहण समारोह में खुद पीएम मोदी पहुंचे थे।
लेकिन इस बार भारत मालदीव के राष्ट्रपति की ताजपोशी के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्री को भेजने जा रहा है।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि मालदीव के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के निमंत्रण पर किरेन रिजिजू राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 16-18 नवंबर तक मालदीव का दौरा करेंगे।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक मालदीव में रिजिजू की मौजूदगी को चीन को जवाब के तौर पर भी देखा जा रहा है। दरअसल किरेन रिजिजू भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश से हैं, जिसकी सीमा अरुणाचल प्रदेश से मिलती है। यह वही राज्य जिसके अधिकांश हिस्से पर चीन अपना दावा करता है।

कई आयोजनों में अरुणाचल प्रदेश के मंत्रियों या अधिकारियों की उपस्थिति से चीनी पक्ष असहज महसूस करता है। ऐसे में मुइज्जू के शपथ ग्रहण समारोह में रिजिजू की मौजूदगी से चीन की बेचैनी बढ़ने वाली है।

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने सितंबर 2018 में सोलिह के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था। सोलिह के शपथ ग्रहण समारोह में 46 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे, हालांकि इस कार्यक्रम में केवल मोदी ही थे जिन्हें बतौर राष्ट्राध्यक्ष समारोह में आमंत्रित किया गया था।

मुइज्जू पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन के करीबी माने जाते हैं, जिनके शासनकाल के दौरान मालदीव और चीन के रिश्ते बेहद गहरे हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+