King Charles III coronation: किंग चार्ल्स III कौन हैं... यूनाइटेड किंगडम के सम्राट का हो रहा राजतिलक
: ब्रिटेन को आज अपना नया राजा मिल जाएगा और कुछ घंटों के बाद King Charles III का राजतिलक किया जाएगा। ब्रिटेन में King Charles III के राजतिलक के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं, क्योंकि 70 सालों के बाद ये पल आया है...

King Charles III coronation: यूनाइटेड किंगडम में किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक की तैयारियां पूरी हो चुकी है और किंग चार्ल्स III का राजतिलक कुछ देर में होने वाला है। लिहाजा, किंग चार्ल्स III कौन हैं और उनकी निजी जिंदगी कैसी रही है, आईये उसपर एक नजर डालते हैं।
किंग चार्ल्स III, जिन्हें पहले द प्रिंस ऑफ वेल्स के नाम से जाना जाता था, वो पिछले साल 8 सितंबर 2022 को अपनी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद यूनाइटेड किंगडम के राजा बने थे।
यूनाइटेड किंगडम और विदेशों में द प्रिंस ऑफ वेल्स के रूप में अपने आधिकारिक और औपचारिक कर्तव्यों के अलावा, किंग चार्ल्स III ने दशकों से सार्वजनिक जीवन के सभी क्षेत्रों में गहरी और सक्रिय रुचि ली है। द प्रिंस ट्रस्ट, द प्रिंस फाउंडेशन और द प्रिंस ऑफ वेल्स चैरिटेबल फंड (PWCF) सहित 40 वर्षों में 20 से ज्यादा चैरिटी संस्था स्थापित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
किंग चार्ल्स III ने कई संगठनों के साथ मिलकर काम किया है और पर्यावरण, ग्रामीण समुदायों, निर्मित पर्यावरण, कला, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा से संबंधित विभिन्न प्रकार के कारणों का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया है।

73 साल की उम्र में बने राजा
किंग चार्ल्स III 73 साल की उम्र में यूनाइटेड किंगडम का राजा बने हैं। किंग चार्ल्स III, ब्रिटिश शाही राजपरिवार की तीसरी पीढ़ी के तीसरे ऐसे शख्स हैं, जिनका नाम चार्ल्स है, इसीलिए उन्हें किंग चार्ल्स तृतीय कहा जाता है।
किंग चार्ल्स III का जन्म यूनाइटेड किंगडम के शाही बकिंघम पैलेस में हुआ था और उनका पूरा नाम किंग चार्ल्स फिलिप ऑर्थर जॉर्ज है। वहीं, बचपन में ही ब्रिटिश महारानी क्वीन एलिजाबेथ ने फैसला किया, कि किंग चार्ल्स को पढ़ाने के लिए कोई टीचर महल नहीं आएगा, लिहाजा किंग चार्ल्स III की पढ़ाई एक आम छात्र की तरह स्कूलों में हुई।
किंग चार्ल्स III बचपन से ही काफी शर्मीले स्वभाव के थे और 9 साल की उम्र में उन्हें प्रिंस ऑफ वेल्स बनाया गया।
किंग चार्ल्स III ने साल 1971 में विश्वविद्यालय की डिग्री हासिल की और फिर उन्हें ब्रिटिश शाही परिवार का उत्तराधिकारी घोषित किया गया। उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री हासिल की और अपने पिता और दादा की तरफ बाद में रॉयल एयरफोर्स को ज्वाइन किया।
किंग चार्ल्स III ने साल 1971 से लेकर 1976 तक ब्रिटिश सेना की रॉयल नेवी में काम किया और साल 1881 में उनकी शादी प्रिंसेस डायने सी की गई।

विवादित रहा वैवाहिक जीवन
किंग चार्ल्स III का वैवाहिक जीवन काफी विवादित रहा, क्योंकि उनका अफेयर कैमिला से चल रहा था। हालांकि, इस दौरान साल 1982 में उन्हें पहला बेटा हुआ, जिनका नाम प्रिंस विलियम रखा गया और साल 1984 में प्रिंस हैरी का जन्म हुआ। हालांकि, बाद में किंग चार्ल्स III और प्रिंसेस डायना का तलाक हो गया और साल 2005 में किंग चार्ल्स III ने कैमिला से दूसरी शादी कर ली, जो अब यूनाइटेड किंगडम की क्वीन हैं।
आज किंग चार्ल्स III का राजतिलक हो रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए हजारों लोग लंदन पहुंचे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन और भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी समारोह में शिरकत कर रहे हैं।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications