एलिजाबेथ के निधन के बाद किंग चार्ल्स का राष्ट्र के नाम पहला संबोधन, जानिए संबोधन की खास बातें

लंदन, सितंबर 09। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद उनके सबसे बड़े बेटे किंग चार्ल्स ने पहली बार राष्ट्र को संबोधित किया है। शुक्रवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में किंग चार्ल्स ने सबसे पहले तो उस भीड़ का अभिवादन किया जो उनकी मां को श्रद्धांजलि देने के लिए बकिंघम पैलेस पहुंची थी।

King charles address to nation

मां आप रही हैं प्रेरणादायक- किंग चार्ल्स

आपको बता दें कि किंग चार्ल्स ने अपने संबोधन में क्वीन एलिजाबेथ को याद किया। उन्होंने कहा कि मेरी प्यारी मां, आप मेरे लिए ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणदायक रही थीं और आगे भी रहेंगी, आपको सभी एक उदाहरण के रूप में याद करेंगे। किंग चार्ल्स ने कहा कि हम महारानी के कर्जदार हैं, जो किसी भी परिवार का अपनी मां के लिए हो सकता है।

राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रिंस चार्ल्स भावुक भी हुए। उन्होंने नम आंखों से कहा कि उनकी मां को अपनी बहु और मेरी पत्नी कैमिला पर बहुत विश्वास था अब उनके जाने के बाद कैमिला ही महारानी का पद्भार संभालेंगी, यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। चार्ल्स ने कहा कि कैमिला वैसे एलिजाबेथ की तरह वफादार और सार्वजनिक सेवक की तरह नहीं हो पाएंगी, लेकिन इतना जरूर कहता हूं कि वो उनके कदमों पर ही चलने का प्रयास करेंगी।

इस दौरान किंग चार्ल्स ने बताया कि कैसे 1947 में अपने 21वें जन्मदिन पर उन्होंने केप टाउन से कॉमनवेल्थ के प्रसारण में प्रतिज्ञा की थी कि वह अपना जीवन, चाहे वह छोटा हो या लंबा, अपने लोगों की सेवा में समर्पित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+