Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

King Charles III Coronation: ब्रिटेन के महाराजा किंग चार्ल्स की ताजपोशी, 70 साल बाद राज्याभिषेक

यूनाइटेड किंगडम में किसी राजा के राज्याभिषेक या सिलसिला करीब एक हजार साल पुराना है और पिछले हजार सालों में ये परंपरा उसी तरह से चली आ रही है।

King Charles III coronation live

King Charles III coronation live: ब्रिटेन को आज अपना नया राजा मिल गया। ऐतिहासिक वेस्टमिंस्टर एब्बे में King Charles III का राजतिलक किया गया। उनको राजा का क्राउन पहनाया गया। ब्रिटेन में King Charles III के राजतिलक के लिए भव्य तैयारियां की गई, क्योंकि 70 सालों के बाद ये पल आया है, जब ब्रिटेन को नया राजा मिलने वाला था।

हालांकि, किंग चार्ल्स तृतीय पिछले साल सितंबर महीने में अपनी मां, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद ही यूनाइटेड किंगडम के सम्राट बन गये थे, लेकिन आज उन्हें धूमधाम और गंभीर धार्मिक उत्सवों से भरे समारोह में ताज पहनाया गया। यानि आज ब्रिटेन के नए सम्राट का राजतिलक किया गया।

LIVE Feed
May 06, 2023, 5:15 PM IST

सेंट एडवर्ड का ताज पहनाया

कैंटरबरी के आर्कबिशप जस्टिन वेल्बी ने चार्ल्स III के सिर पर सेंट एडवर्ड का ताज रखा, जो राज्याभिषेक का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा था।
May 06, 2023, 4:37 PM IST

प्रिंस ऑफ वेल्स पहुंचे

ब्रिटेन के नए राजा चार्ल्स की ताजपोशी कार्यक्रम में लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में प्रिंस और प्रिंस ऑफ वेल्स - प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी कैथरीन पहुंची।
May 06, 2023, 4:27 PM IST

ब्रिटेन के महाराजा की शपथ

किंग चार्ल्स III ने लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में राज्याभिषेक की शपथ ली। ब्रिटेन के किंग चार्ल्स की 74 साल की उम्र में ताजपोशी हुई। लंदन के ऐतिहासिक वेस्टमिंस्टर एब्बे में हुए राजतिलक समारोह में उन्होंने ब्रिटेन के महाराजा के रूप में शपथ ली।
May 06, 2023, 4:26 PM IST

ऋषि सुनक बाइबिल पढ़ेंगे

राजधानी दिल्ली में किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक समारोह पर बोलते हुए भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने बताया कि किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक में पीएम ऋषि सुनक बाइबिल पढ़ेंगे।
May 06, 2023, 4:26 PM IST

ब्रिटिश उच्चायुक्त ने दी जानकारी

भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने, "सबसे पहले राज्याभिषेक समारोह में बाइबिल पढ़ना होगा, इसे यूके में पैदा हुए एक हिंदू व्यक्ति द्वारा पढ़ा जाएगा, जिसके माता-पिता अफ्रीका से आए थे और जिसके दादा-दादी भारत से आए थे। वो शख्स हैं ऋषि सुनक- हमारे पीएम। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति धनकड़ के अलावा भारतीय मूल के या भारत से आने वाले कई लोग शामिल होंगे।"
May 06, 2023, 4:19 PM IST

ताजपोशी कार्यक्रम की तस्वीरें

ताजपोशी से पहले अपने लाव लश्कर के साथ वेस्टमिंस्टर एब्बे पहुंचे किंग्स किंग चार्ल्स III की फोटो देखिए।
May 06, 2023, 3:39 PM IST

वेस्टमिंस्टर एब्बे पहुंचे किंग चार्ल्स III

थोड़ी देर पहले वकिंघम पैलेस से निकले किंग चार्ल्स III और क्वीन कंसोर्ट कैमिला राजतिलक के लिए वेस्टमिंस्टर एब्बे पहुंच गए हैं।
May 06, 2023, 3:23 PM IST

राजतिलक के लिए निकले किंग चार्ल्स

किंग चार्ल्स III और क्वीन कंसोर्ट कैमिला, राजतिलक के लिए वेस्टमिंस्टर एब्बे के लिए अपने वकिंघम पैलेस से निकल गये हैं। केन्द्रीय लंदन के रास्ते से उनका जुलूस निकल रहा है और दोनों डायमंड जुबली स्टेट कोच में सवार हैं।
May 06, 2023, 2:51 PM IST

लंदन को बनाया गया किला

बीस हजार वर्दीधारी सुरक्षाकर्मी राज्याभिषेक समारोह से पहले न केवल लंदन बल्कि इसके आसपास के क्षेत्र में फैले हुए हैं, जिन्होंने राजधानी को किले में तब्दील कर दिया है। स्कॉटलैंड यार्ड के पूर्व अधीक्षक नुसरत मेहताब ने अल जज़ीरा को बताया, कि "यह सबसे बड़ा सुरक्षा अभियान है जिसे ब्रिटेन ने दशकों से देखा है, ओलंपिक और रानी के अंतिम संस्कार से भी बड़ा"।
May 06, 2023, 2:50 PM IST

असांजे ने लिखा किंग चार्ल्स III को चिट्ठी

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे, जो लंदन की बेलमार्श जेल में सलाखों के पीछे हैं, ने किंग चार्ल्स III को एक पत्र लिखकर उन्हें राज्याभिषेक के दिन लंदन की जेल का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है। ऑस्ट्रेलियाई नागरिक असांजे पर अमेरिका में सरकार के मोस्ट सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स को सार्वजनिक करने का आरोप है, जिसने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था।
May 06, 2023, 2:12 PM IST

दक्षिण अफ्रीका ने वापस मांगा हीरा

किंग चार्ल्स की ताजपोशी से पहले दक्षिण अफ्रीका के कई लोगों ने यूनाइटेड किंगडम से दुनिया के सबसे बड़े हीरे को लौटाने की मांग की है, जिसे स्टार ऑफ अफ्रीका के रूप में जाना जाता है। ये हीरा शाही राजदंड में स्थापित है जिसे किंग चार्ल्स III शनिवार को अपने राज्याभिषेक के समय धारण करेंगे।
May 06, 2023, 2:10 PM IST

राज्याभिषेक पर क्या बोले ऋषि सुनक

यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है, कि राज्याभिषेक "एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है जिसके माध्यम से एक नए युग का जन्म होता है"। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "कोई अन्य देश ऐसा चमकदार प्रदर्शन नहीं कर सकता है।" उन्होंने कहा कि यह "यह सिर्फ एक तमाशा नहीं है, यह हमारे इतिहास, संस्कृति और परंपराओं की एक गौरवपूर्ण अभिव्यक्ति है।"
May 06, 2023, 2:08 PM IST

राजशाही विरोधी समूह के नेता गिरफ्तार

राजशाही विरोधी समूह रिपब्लिक के नेता ग्राहम स्मिथ उन छह लोगों में शामिल हैं जिन्हें राज्याभिषेक समारोह से पहले गिरफ्तार किया गया है। इस ग्रुप में एक ट्वीट में कहा, कि "आज सुबह, ग्राहमस्मिथ और हमारी टीम के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। सैकड़ों तख्तियां जब्त की गईं। क्या यह लोकतंत्र है?” रिपब्लिक के सदस्य राज्याभिषेक समारोह से कुछ घंटे पहले "नॉट माई किंग विरोध" के लिए लंदन में ट्राफलगर स्क्वायर के पास एकत्र हुए थे।
May 06, 2023, 2:06 PM IST

राज्याभिषेक के समय क्या होगा?

किंग चार्ल्स तृतीय आज कानून और इंग्लैंड के चर्च को बनाए रखने की शपथ लेंगे। किंग एडवर्ड की कुर्सी के रूप में जानी जाने वाली ऐतिहासिक कोरोनेशन चेयर पर बैठकर और स्टोन ऑफ डेस्टिनी से युक्त, कैंटरबरी के आर्कबिशप द्वारा उनका अभिषेक किया जाएगा। चार्ल्स को विभिन्न अलंकृत स्वर्ण आभूषण, राजदंड, तलवारें और एक अंगूठी भी भेंट की जाएगी, जो सभी क्राउन ज्वेल्स का हिस्सा हैं। आर्चबिशप उसके सिर पर पिछले 350 वर्षों से राज्याभिषेक में उपयोग किए जाने वाले भारी सेंट एडवर्ड क्राउन को रखेंगे। सिर्फ किंग चार्ल्स को ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी कैमिला को भी ताज पहनाया जाएगा।
May 06, 2023, 2:06 PM IST

राज्याभिषेक कब और कहां होगा?

इंग्लैंड की राजधानी लंदन में आज दो जुलूस निकाले जाएंगे। एक राजा का जुलूस और एक जुलूस राज्याभिषेक का। रिपोर्ट के मुताबिक, ये कार्यक्राम लंदन की समय के मुताबिक, सुबह 11 बजे शुरू होगा, जब भारत में करीब साढ़े चार बज रहे होंगे। किंग चार्ल्स तृतीय का जुलूस ब्रिटेन के शाही महल बकिंघम पैलेस से निकलेगा और किंग चार्ल्स तृतीय अपनी पत्नी कैमिला के साथ एक बग्घी में सवार होकर वेस्टमिंस्टर एब्बे के लिए निकलेंगे। ये दूरी करीब 2 किलोमीटर की है, जिसे तय करने में करीब 45 मिनट लगेंगे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक किंग चार्ल्स तृतीय के जुलूस की अगुवाई करेंगे।
May 06, 2023, 2:05 PM IST

वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा राजतिलक

वेस्टमिंस्टर एब्बे में अभी तक यूके के 38 सम्राटों का राजतिलक किया गया है और ताज पहनाया गया है। ब्रिटेन के राजा का अंतिम राज्याभिषेक 1953 में हुआ था, जब महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राज्याभिषेक 27 साल की आयु में किया गया था। 1601 के बाद से मई के महीने में सिर्फ एक बार ही राज्याभिषेक हुआ है।
May 06, 2023, 2:04 PM IST

राज्याभिषेक की तैयारियां शुरू

आज किंग चार्ल्स तृतीय को भव्य समारोह में धार्मिक रीति रिवाजों के तहत राज्याभिषेक किया जाएगा और ताज पहनाते वक्त 'ईश्वर सम्राट की रक्षा करें' के नारे लगाए जाएंगे। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज के कार्यक्रम के लिए दुनिया के 100 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों को आमंत्रण भेजा गया है और भारत की तरफ से देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+