8 साल की शादी के बाद किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट एक-दूसरे से हुए अलग! 4 बच्चों के हैं दोनों माता-पिता
8 साल की शादी के बाद किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट एक-दूसरे से हुए अलग, 4 बच्चों के हैं दोनों माता-पिता
लॉस एंजिल्स, 03 मार्च: ग्लोबल सुपरस्टार किम कार्दशियन ने अपने पति और रैपर सिंगर कान्ये वेस्ट की शादी आधिकारिक रूप से खत्म कर दिया है। 8 साल की शादी के बाद किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट की शादी खत्म हो गई है। शादी के आठ साल बाद अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट के साथ चल रहे तलाक के बीच रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन को कानूनी रूप से सिंगल घोषित कर दिया गया है। इतना ही नहीं, उन्हें अपने नाम से वेस्ट हटाने की भी इजाजत मिल गई है। अब किम का मैरिटल स्टेटस सिंगल है। यानी कान्ये वेस्ट का सरनाम किम अपने नाम के आगे से हटा सकती हैं। इसका मतलब ये है कि किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट का तलाक का मामला चलता रहे।

फिलहाल चल रहा है किम और कान्ये वेस्ट का तलाक
फिलहाल किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट के तलाक का केस चल रहा है। किम कार्दशियन ने बीते साल फरवरी 2022 में अपने पति कान्ये वेस्ट से तलाक की अर्जी कोर्ट में दाखिल की थी। हालांकि उस वक्त किम और कान्ये के फैंस इस बात से बहुत दुखी हैं। किम कार्दशियन वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में सुनवाई के दौरान पेश हुई थीं। द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, बुधवार (02 मार्च) को लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज स्टीवन कोच ने किम को "कानूनी रूप से सिंगल" घोषित कर दिया है। कोर्ट के जज ने कहा कि वह रियलिटी स्टार के अनुरोध को कान्ये वेस्ट से उसके तलाक को दो भागों में विभाजित करने के अनुरोध को स्वीकार करेंगे।

किम ने की थी मैरिटल स्टेटस को सिंगल करने की अपील
बता दें कि किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट एक-दूसरे से काफी वक्त से अलग रहे हैं। बीते साल केन्या वेस्ट ने अपना नाम बदलकर ''ye'' रख लिया था। इस बारे में केन्या वेस्ट ने कोर्ट में दस्तावेज भी सबमिट किए थे। किम कार्दशियन ने मैरिटल स्टेटस को सिंगल करने की कोर्ट में अपील की थी। किम कार्दशियन ने दिसंबर 2021 में कोर्ट में अपने मैरिटल स्टेटस को सिंगल करने के लिए लिखित परमिशन मांगी थी। हालांकि केन्या वेस्ट ने इसपर आपत्ति जताई थी। कान्ये को ये पसंद नहीं था कि किम कार्दशियन खुद को शादीशुदा न मानते हुए सिंगल माने।

अब दो हिस्सों में बंटा तलाक का केस
किम ने केन्या वेस्ट की आपत्ति पर 23 फरवरी 2022 को कोर्ट में डॉक्युमेंट सबमिट किए थे। जिसमें उन्होंने कहा था कि कान्ये वेस्ट ने कानूनी रूप से अपना नाम बदला है, तब से उन्होंने तलाक के केस में नई शर्तों को जोड़ना शुरू कर दिया है, इसलिए उनको सुरक्षा चाहिए। इस मामले में बुधवार (02 मार्च) को सुपीरियर कोर्ट ने सुनवाई की और किम कार्दशियन को सिंगल स्टेटस दे दिया है। वर्चुअल सुनवाई के दौरान किम कार्दशियन ने अपने नाम से वेस्ट सरनेम ड्रॉप कर दिया है।

अब प्रॉपर्टी के बंटवारे से जुड़ा है मामला
किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट के 4 बच्चे हैं। आठ साल की बेटी नॉर्थ, छह साल का बेटा सेंट, चार साल की बेटी शिकागो और दो साल का बेटा भजन है। किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट का तलाक दो हिस्सों में बंटा है। पहला हिस्सा किम कार्दशियन के लीगल नाम का था, जो अब सेटल हो गया है। वहीं दूसरे हिस्से में प्रॉपर्टी का बंटवारा और बच्चों की कस्टडी शामिल है, जो चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications