'लिप सर्जरी से लेकर बॉटोक्स...सब कराया है फिर भी झूठ',खूबसूरती पर किम दे रही थीं ज्ञान,लोगों ने लगाई 'क्लास'
वॉशिंगटन, 12 जुलाई: टीवी स्टार किम कार्दशियन दुनिया भर में सबसे पॉपुलर एन्फ्लुएंसर्स और फैशन आइकॉन हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें और उनका कपड़े सुर्खियों में रहते हैं। किम कार्दशियन अपनी सार्टोरियल आउटफिट के लिए जानी जाती हैं। किम कार्दशियन ने खूबसूरती को लेकर एक ऐसा बयान दिया है। जिसे बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। यूजर्स को उनके द्वारा किया गया कमेंट पसंद नहीं आया है। किम इससे पहले भी कई बार ट्रोल्स के निशाने पर आ चुकी हैं।

'खूबसूरती' को लेकर किम कर्दशियन ने कही ऐसी बात
किम का हाल ही में अमेरिका की एक फैशन मैगजीन ने इंटरव्यू लिया था। मैगजीन ने उनसे पूछा कि क्या वह अनरियलिस्टिक ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को बढ़ाबा देने के लिए खुद को जिम्मेदार मानती हैं? इसके जवाब में किम ने कहा कि उनके ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को आम लोग भी हासिल कर सकते हैं। उनका ये जवाब लोगों को पसंद नहीं आया है। जिसके बाद यूजर्स ने किम को इस बयान को लेकर खरी-खोटी सुनाई हैं। एक यूजर ने लिखा- किम कार्दशियन झूठ बोल रही हैं। उन्होंने फिलर, लिप इंजेक्शन या प्लास्टिक सर्जरी करवाई है, जबकि वह कहती हैं कि उन्होंने सिर्फ बोटॉक्स कराया है। इतना झूठ क्यों बोल रही हो?

यूर्जस बोले-क्यों झूठ बोलती हो
एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा कि इन लोगों(किम) ने लड़कियों, महिलाओं को लंबे समय तक नुकसान पहुंचाया है, लोकप्रिय सोशल स्टेटमेंट चौंका देने वाला है, जबकि सभी अरबों डॉलर की कमाई कर रही हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- अगर वह ऐसा कर रही हैं, तो उन्हें जरूर मिला होगा। मुझे किम कार्दशियन पर गुस्सा आ रहा है। किम कार्दशियन और उनकी बहनें जो रियलिटी टीवी शो 'कीपिंग अप विद द कार्दशियन' में दिखाई देती हैं।

हाल ही में कपड़ों को लेकर हुईं थी ट्रोल
कई मौकों पर मीडिया और फैंस द्वारा उनके उपर अनरियलिस्टिक ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को स्थापित करने का आरोप लगाया गया है। वहीं किम ने कई मौकों पर मेडिकल सर्जरी करवाने की बात को सिरे से खारिज किया है।हाल ही पेरिस फैशन वीक में शामिल होने वाली किम कार्दशियन को नेटिजन्स की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लोगों ने उन्हें उनकी आउटफिट को लेकर ट्रोल किया था। इस इवेंट में किम ने नियॉन ग्रीन स्किन टाइट्स के साथ एक नियॉन ग्रीन टी पहनी थी। उन्होंने बालों को कलर करवाए थे।

'जवान दिखने के लिए खा सकती हूं पॉटी'
इससे पहले किम ने खूबसूरती को बरकारर रखने के लिए किसी भी हद तक गुजराने की बात कही थी। द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक किम ने कहा था कि, 'अगर आप मुझसे कहें कि मैं हमेशा जवान दिखूंगी लेकिन इसके लिए मुझे रोज पॉटी खानी पड़ेगी। तो शायद मैं खा भी लूंगी।' किम की 7 साल पहले केन से शादी हुई थी लेकिन फिर साल 2021 में उन्होंने तलाक की अर्जी डाल दी। हालांकि कस्टडी बैटल अभी तक जारी है लेकिन मार्च 2022 में उन्हें लीगली सिंगल डिक्लेयर कर दिया गया। वर्तमान में वह कॉमेडियन पीट डेविडसन को डेट कर रही हैं।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications