सूखकर हड्डी हो गये सनकी तानाशाह किम जोंग उन, फूट-फूट कर रो रही है उत्तर कोरिया की जनता
नॉर्थ कोरिया के सरकारी टीवी चैनल केसीटीवी पर प्रकाशित एक इंटरव्यू में कहा गया है कि किम जोंग उन काफी दुबले हो गये हैं, जिससे देश की जनता काफी परेशान और चिंतित है।
प्योंगयांग, जून 28: नॉर्थ कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन बेहद दुबले हो गये हैं। उनको देखने से लगेगा कि एक वक्त काफी मोटे दिखने वाले किम जोंग उन आखिर सूखकर हड्डी क्यों हो गये हैं। नॉर्थ कोरिया की सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि किम जोंग उन के दुबले होने के बाद देश की जनता काफी परेशान है। इसके साथ ही नॉर्थ कोरिया में किम जोंग उन की शान में एक गीत भी जारी किया गया है, जिसमें किम जोंग उन को नॉर्थ कोरिया का भाग्य विधाता बताया गया है।
Recommended Video

सूखकर हड्डी हो गये किम जोंग उन
नॉर्थ कोरिया के सरकारी टीवी चैनल केसीटीवी पर प्रकाशित एक इंटरव्यू में कहा गया है कि किम जोंग उन काफी दुबले हो गये हैं देश में उनकी शान को सम्मान देने किए एक गीत को जारी किया गया है और उस गीत के लिए जनता से प्रतिक्रिया मांगी गई है। 37 साल के किम जोंग उन को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने अपना वजन काफी ज्यादा कम कर लिया है। इंटरव्यू के दौरान एक शख्स ने कहा कि 'नॉर्थ कोरिया की एक एक जनता अपने नेता किम जोंग उन की वजन कम होने से काफी दुखी है'। केआरटी टीवी पर एक अधेड़ शख्स ने कहा कि 'नॉर्थ कोरिया के जनरल सेक्रेटरी किम जोंग उन का वजन कम होने देश की जनता का दिल तोड़ने वाला है और हम काफी दुखी हैं'। उस शख्स ने टीवी पर कहा कि 'हर कोई किम के वजन कम होने से रो रहा है' (तस्वीर सौजन्य- एनके न्यूज)

क्या किम जोंग की तबीयत है खराब ?
किम जोंग उन पिछले कई महीनों से जनता की नजरों से गुम थे और उनकी तबीयत को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कई लोगों ने दावा किया था कि किम जोंग उन की तबीयत काफी खराब है और अब उनकी जो तस्वीर निकलकर सामने आई है, उसमें वो काफी दुबले लग रहे हैं। किम जोंग उन ने पिछले दिनों नॉर्थ कोरिया की वर्कर्स पार्टी को संबोधित किया था और इससे पहले पिछले साल भी किम जोंग उन के गायब हो जाने की खबर आई थी और पिछली बार तो अफवाहों का बाजार भी गर्म था कि कहीं किम जोंग उन की मौत तो नहीं हो गई है।
किम की सेहत पर सभी की नजर
किम जोंग उन पर दुनिया की हर खुफिया एजेंसी नजर रखने की कोशिश करती है। वहीं, साउथ कोरिया के एनके न्यूज ने किम जोंग उन को लेकर नॉर्थ कोरिया के न्यूज पर हैरानी जताई है। साउथ कोरियाई न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 'ये पहली बार हो रहा है जब नॉर्थ कोरिया की सरकारी मीडिया किम जोंग उन की सेहत को लेकर बात कर रही है।' इससे पहले 2014 में भी किम जोंग उन कई महीनों के लिए अचानक गायब हो गये थे और जब कई महीनों बाद जब वो लोगों के सामने आए तो थोड़े लंगड़ाते हुए दिखाई दे रहे थे। उस वक्त भी नॉर्थ कोरिया की सरकारी मीडिया ने उनके सेहत पर कुछ नहीं कहा था। इसके साथ ही किम जोंग उन ने अभी तक अपना उत्तराधिकारी की भी नियुक्ति नहीं की है और उनकी अनुपस्थिति में उनकी बहन सत्ता का बागडोर संभालती हैं।

किम जोंग उन का वजन
साउथ कोरिया की मीडिया के मुताबिक किम जोंग उन के परिवार में हार्ट संबंधी बीमारी का लंबा इतिहास रहा है। पिछले साल नवंबर में साउथ कोरिया की जासूसी एजेंसी ने अपनी सरकार को किम जोंग उन का वजन करीब 140 किलो बताया था और 2011 में सत्ता संभालने के बाद किम जोंग उन की वजन में 50 किलो की वृद्धि दर्ज की गई थी। वहीं, KCTV ने पहले खुलासा किया था कि किम जोंग ने देश भर में चल रहे "खाद्य संकट" को हल करने का आदेश दिया था, लेकिन नॉर्थ कोरिया की सरकारी मीडिया ने इसकी सिर्फ जानकारी दी थी और बाकी डिटेल्स को लेकर कुछ नहीं कबहा था और नॉर्थ कोरिया में खाद्य संकट की क्या स्थिति है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। नहीं, नॉर्थ कोरिया में किम जोंग के सम्मान में एक गीत भी जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications