नॉर्थ कोरिया पर आर्थिक प्रतिबंधों को लेकर आज UNSC में होगी वोटिंग, किम ने ट्रंप को दी धमकी
प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया पर आर्थिक और व्यापारिक प्रतिबंध लगाने के लिए सोमवार देर रात को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में मतदान होगा। इस मतदान में सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों समेत कुल 15 देश हिस्सा लेंगे। इस बीच नॉर्थ कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन ने प्रतिबंध लगाने के लिए अमेरिका पर प्रहार करते हुए उन्हें खामियाजा भूगतने के लिए कहा है।

जब से नॉर्थ कोरिया ने छठे परमाणु बम का परीक्षण किया है तभी से अमेरिका लगातार इस देश पर आर्थिक प्रतिबंधों की बात कर रहा है। अमेरिका चाहता है कि नॉर्थ कोरिया पर तेल निर्यात और उसके टेक्सटाइल आयात पर प्रतिबंध लगाया जाए। इसके अलावा नॉर्थ कोरियाई सुप्रीम लीडर और तानाशाह किम जोंग उन के आर्थिक संसाधनों और विदेशी यात्राओं पर भी प्रतिबंध लगाया जाए।
हालांकि इस प्रस्ताव में अमेरिका का साथ देने के लिए फ्रांस और ब्रिटेन पूरी तरह से तैयार है, वहीं रूस और चीन ने इन प्रतिबंधों को लेकर आपत्ति जताई है। इस मतदान में अगर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य में से किसी एक ने भी वीटो का प्रयोग कर लिया तो अमेरिका के मंसूबों पर पानी फिर जाएगा।
गौरतलब है कि रूस और चीन को नॉर्थ कोरिया के व्यापारिक साझेदार देश है। ये दोनों देश सोमवार को UNSC में वोटिंग के दौराम अड़ंगा डाल सकते हैं। नॉर्थ कोरिया को चीन हर साल पांच लाख टन कच्चे तेल की आपूर्ति करता है, वहीं रूस करीब 60 हजार टन तेल बेचता है। हालांकि, मतदान से पहले ही नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका को खामियाजा भूगतने के लिए धमकी दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications