Video: स्लो मोशन स्पीड, एविएटर चश्मा... परमाणु मिसाइल दागकर किम जोंग उन ने दिखाई फुल टशन

उत्तर कोरिया की तरफ से किम जोंग उन का जो वीडिया जारी किया गया है, उसमें सनकी तानाशाह फुल टशन में नजर आ रहे हैं और वीडियो देखने पर साफ लग रहा है, मानो वो अमेरिका के सामने अपनी अकड़ दिखा रहे हैं...

प्योंगयांग, मार्च 25: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी सबसे बड़ी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल दागने के बाद अमेरिका को जमकर अपना टशन दिखा है। उत्तर कोरिया ने किम जोंग उन के आदेश के बाद अपनी सबसे बड़ी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया है और फिर उसका वीडियो सार्वजनिक किया है, जिसमें किम जोंग उन फुल टशन में नजर आ रहे हैं।

किम जोंग उन ने खाई कसम

किम जोंग उन ने खाई कसम

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन और अमेरिका के बीच काफी लंबे अर्से से टकराव का वातावरण बना हुआ है, लेकिन तानाशाह नेता ने एक पल के लिए भी अमेरिका की बात मानने की तरफ ध्यान भी नहीं दिया है। उल्टा ही किम जोंग उन ने 'न्यूक्लियर डेटरेंट वार' का विस्तार करने की कसम खाई है। आपको बता दें कि, 'न्यूक्लियर डेटरेंट वार' वो टीम होती है, जो न्यूक्लियर हथियारों के रख-रखाव के साथ साथ न्यूक्लियर हथियारों का इस्तेमाल भी करता है और परमाणु युद्ध शुरू होने की नौबत में कम से कम नुकसान के लिए काम करता है। अभी अमेरिका और रूस के पास ही ये सिस्टम है और उत्तर कोरिया ने इसे बनाने की कसम खाई है।

किम जोंग का टशन

किम जोंग का टशन

उत्तर कोरिया की तरफ से किम जोंग उन का जो वीडिया जारी किया गया है, उसमें सनकी तानाशाह फुल टशन में नजर आ रहे हैं और वीडियो देखने पर साफ लग रहा है, मानो वो अमेरिका के सामने अपनी अकड़ दिखा रहे हैं और बाइडेन को चिढ़ा रहे हों। जो वीडियो जारी किया गया है, उसमें किम जोंग उन को स्लो मोशन में चलते दिखाया गया है, बिल्कुल किसी एक्शन फिल्मी हीरो की तरफ। किम जोंग उन ने एविएटर काला चश्मा लगा रखा था और उन्होंने काले रंग का ही लेदर जैकेट पहन रखा था। वीडियो में किम जोंग उन ताली बजाते और हंसते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

किम को दिखाया गया हीरो

इस वीडियो में किम जोंग उन पीछे उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल दिखाया जा रहा है और किम जोंग उन के साथ उनके दो सैन्य अधिकारी भी उनके साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं आगे का वीडियो इस तरह से एडिट किया गया है, मानो किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है और किम जोंग किसी हीरो की तरफ बार बार घड़ी देखते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, उनके दोनों सैन्य अधिकारी भी बार बार घड़ी देख रहे थे, मानो अब वो हुक्म देने वाले हों। फिर आगे के वीडियो में किम जोंग उन को रेडी का साइन दिखाते देखा जा रहा है और उसके बाद आइसीबीएम मिसाइस को लांच किया गया।

सबसे बड़े बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण

सबसे बड़े बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण

दक्षिण कोरिया और जापान की सेनाओं के अनुसार यह 2017 के बाद की सबसे बड़ी मिसाइल है और उत्तरी जापान के सिर्फ 170 किमी पास दागी गई है। जानकारी के अनुसार इस बार बैलिस्टिक मिसाइल ने 6,000 किमी से अधिक की ऊंचाई पर उड़ान भरी है। उत्तर कोरिया के पड़ोसी देशों जापान और साउथ कोरिया की सेनाओं का कहना है कि वह जाहिर तौर पर अपनी हथियार प्रणाली की क्षमता बढ़ाना चाहता है और यह सिलसिला उसके सबसे बड़ी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का प्रक्षेपण करने के बाद ही पूरा होगा। यह इस साल उत्तर कोरिया का 12वां प्रक्षेपण था। गत रविवार को उत्तर कोरिया ने समुद्र में संदिग्ध गोले दागे थे।

अमेरिका को किम जोंग उन की चुनौती

अमेरिका को किम जोंग उन की चुनौती

उत्तर कोरिया द्वारा सबसे बड़े बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण के बाद अब पूरी आशंका है, कि आने वाले वक्त में हर देश मिसाइलों के परीक्षण की बाढ़ लगाने वाले हैं और विश्लेषकों का कहना है कि, इसका उद्देश्य अमेरिका को उत्तर कोरिया के परमाणु शक्ति के रूप में स्वीकार करने और अपनी टूटी हुई अर्थव्यवस्था के खिलाफ अपंग प्रतिबंधों को हटाने के लिए मजबूर करना है, जो महामारी से संबंधित कठिनाइयों से और अधिक क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं, उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि, उसने जिस मिसाइल का परीक्षण किया है, उससे उसके उद्येश्य पूरे हो रहे हैं और परीक्षण से साबित हो गया है, कि युद्ध के दौरान आईसीबीएम को काफी आसानी से चलाया जा सकता है।

15 हजार किमी भेद सकता है लक्ष्य

15 हजार किमी भेद सकता है लक्ष्य

दक्षिण कोरियाई और जापानी सेनाओं ने समान उड़ान विवरण की घोषणा की थी और विश्लेषकों का कहना है कि, मिसाइल 15,000 किमी (9,320 मील) दूर लक्ष्य को भेदने की क्षमता रखती है और एक टन से कम वजन वाले वारहेड के साथ सामान्य प्रक्षेपवक्र पर दागा जाता है और इस मिसाइल के दायरे में पूरा का पूरा अमेरिका आता है। इस मिसाइल की ऊंचाई 82 फीट, यानि 25 मीटर ऊंचा है और ये मिसाइल कुछ अनुमानों के अनुसार, ये मिसाइल दुनिया की सबसे बड़ी सड़क-मोबाइल बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली है। उत्तर कोरिया ने अक्टूबर 2020 में एक सैन्य परेड में मिसाइल निर्माण का खुलासा किया था और अब इसका परीक्षण किया गया है।

विनाशक हथियारों से लैस उत्तर कोरिया

विनाशक हथियारों से लैस उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया न्यूज एजेंसी ने किम जोंग उन के हवाले से लिखा है कि, उत्तर कोरिया का नया हथियार उत्तर कोरिया की ताकतवर परमाणु ताकतों के बारे में 'पूरी दुनिया को स्पष्ट तौर पर जागरूक करेगा'। उन्होंने अपनी सेना के लिए 'किसी भी सैन्य खतरे और ब्लैकमेल से अप्रभावित दुर्जेय सैन्य और तकनीकी क्षमताओं को हासिल करने और अमेरिकी साम्राज्यवादियों के साथ लंबे समय तक टकराव के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार रखने' की कसम खाई है।'

अमेरिका ने क्या कहा?

अमेरिका ने क्या कहा?

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने संवाददाताओं से कहा कि, संयुक्त राज्य अमेरिका ने प्रक्षेपण पर एक ओपन सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की मांग की है। वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि, संयुक्त राज्य अमेरिका ने उत्तर के मिसाइल कार्यक्रम में संवेदनशील वस्तुओं को ट्रांसफर करने पर रूस और उत्तर कोरिया में स्थित पांच संस्थाओं और व्यक्तियों के खिलाफ नए प्रतिबंध भी लगाए हैं। गुरुवार का ये परीक्षण उत्तर कोरिया का इस साल हथियारों का 12वां परीक्षण था और राष्ट्रपति जो बाइडेन के पदभार संभालने के बाद से यह सबसे उत्तेजक परीक्षण था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+