हवाई में किलाएवा ज्‍वालामुखी में ब्‍लास्‍ट और फव्‍वारे की तरह निकल रहा लावा

हवाई द्वीप में दुनिया के एक सबसे सक्रिय ज्वालामुखी किलाएवा में ब्‍लास्‍ट होने और फिर शुक्रवार को भूकंप आने के बाद हवाई में इमजरजेंसी घोषित कर दी गई है। पहले ज्‍वालामुखी फटने और फिर भूकंप की वजह से यहां के करीब रिहायशी इलाके में बसे करीब 1,700 लोगों को घरों को छोड़कर जाने को मजबूर होना पड़ा है।

होनोलूल। हवाई द्वीप में दुनिया के एक सबसे सक्रिय ज्वालामुखी किलाएवा में ब्‍लास्‍ट होने और फिर शुक्रवार को भूकंप आने के बाद हवाई में इमजरजेंसी घोषित कर दी गई है। पहले ज्‍वालामुखी फटने और फिर भूकंप की वजह से यहां के करीब रिहायशी इलाके में बसे करीब 1,700 लोगों को घरों को छोड़कर जाने को मजबूर होना पड़ा है। अमेरिकी मीडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार को ज्वालामुखी ब्‍लास्‍ट से लीलानी एस्टेट पर खासा असर पड़ा है। हवाई काउंटी सिविल डिफेंस ने निवासियों व साथ ही साथ लानीपुना गार्डेंस के लोगों से स्थानीय समुदायिक केंद्र में शरण लेने को कहा है।

hawaii-volcano.jpg

सड़कों पर लावा और लोगों को सांस लेने में दिक्‍कतें

किलाएवा ज्‍वालामुखी में ब्‍लास्‍ट के बाद सड़कों पर लावा फैला हुआ है और आसपास के लोगों को सल्फर व जले पेड़ों की गंध आ रही थी। इससे यहां पर स्‍थानीय लोगों को सांस लेने में भी दिक्‍कतें हो रही हैं। हवाई के गवर्नर डेविड इगे ने कहा कि उन्होंने हजारों लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए नेशनल गार्ड के जवानों को सक्रिय किया है। गर्वनर डेविड ने ट्वीट किया और लिखा, 'मैं लीलानी एस्टेट व आसपास के इलाकों के निवासियों से निर्देशों का पालन करने का आग्रह करता हूं। सतर्क रहें और अपने परिवारों को सुरक्षित करने की तैयारी करें।'

सीएनएन ने गवर्नर की प्रवक्ता सिंडे मैकमिलन के हवाले से कहा, लीलानी एस्टेट इलाके से करीब 17,00 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश है। पिछले कुछ दिनों से हवाई में भूकंप के झटके आ रहे थे और इस वजह से ही ज्‍वालामुखी में ब्‍लास्‍ट हुआ है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक सबसे गंभीर भूकंप के झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर पांच मापी गई। एजेंसी ने कहा कि यह झटका गुरुवार सुबह आया और महज आधा घंटे के अंदर दो और भूकंप के झटकों ने इलाके को हिला कर रख दिया। इनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.5 व 2.7 मापी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+