Khamenei Life Secrets: खामेनेई के जीवन के गहरे राज़, देर रात इन खास लोगों के साथ क्यों करते थे गुप्त बैठक?

Khamenei Life Secrets: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर खामेनेई को उनके सख्त रुख, अमेरिका-इजरायल विरोध के लिए जाना जाता था। हाथ में मशीनगन लिए खामेनेई की छवि एक सख्त प्रशासक के तौर पर थी। हालांकि, उनके जीवन के कुछ और भी पहलू थे जिसकी कम चर्चा होती है। सियासत और संग्राम में जीवन बिताने वाले खामेनेई साहित्य और कविता के मुरीद थे।

सख्त रुख और वैचारिक दृढ़ता के लिए पहचाने जाने वाले अली खामेनेई के इस कोमल पक्ष को दुनिया ने कम ही देखा था। राजनीति और कट्टरता से इतर, उन्हें फारसी कविता और विश्व साहित्य से गहरा लगाव था। करीबी सूत्रों और सांस्कृतिक हलकों में अक्सर यह चर्चा रही कि खामेनेई को पारंपरिक फारसी शायरी बेहद पसंद थी। रोचक बात यह है कि वे कई बार रात के समय गुप्त रूप से कवियों की गोष्ठियों में शामिल होते थे।

Khamenei Life Secrets

Khamenei Life Secrets: सुरक्षा कारणों से गुप्त मुशायरे करते थे

- सुरक्षा कारणों से खामेनेई रात में गुप्त जगहों पर मुशायरा आयोजित करते थे। इनमें राजनीति नहीं, बल्कि कविता और विचारों की बात होती थी। इन बैठकों में वे श्रोता की भूमिका में रहते और साहित्य पर खुलकर चर्चा करते थे।

- सिर्फ फारसी साहित्य ही नहीं, बल्कि पश्चिमी लेखकों में भी उनकी रुचि थी। खास तौर पर फ्रांसीसी लेखक विक्टर ह्यूगो (Victor Hugo) के उपन्यासों के वे प्रशंसक बताए जाते हैं।

- 'ले मिज़राब्ल' जैसे उपन्यासों में सामाजिक न्याय, संघर्ष और मानवीय पीड़ा के चित्रण ने उन्हें प्रभावित किया। यह दिलचस्प है कि एक सख्त राजनीतिक नेता का झुकाव ऐसे साहित्य की ओर था, जो मानवीय करुणा और संवेदनशीलता पर केंद्रित है।

Khamenei Life: विज्ञान में थी गहरी दिलचस्पी, कई भाषाओं के जानकार

विश्लेषकों का मानना है कि यह साहित्य प्रेम उनके व्यक्तित्व के उस कोमल पक्ष को उजागर करता है, जो सार्वजनिक जीवन की कठोरता के पीछे छिपा रहा। सत्ता की राजनीति से परे, शब्दों और विचारों की दुनिया में रमने वाला यह चेहरा बताता है कि नेतृत्व की कठोर छवि के पीछे एक संवेदनशील मन भी हो सकता है। खामेनेई कई भाषाओं के भी जानकार बताए जाते हैं। उन्हें ईरानी और फारसी के अलावा अंग्रेजी समेत कई भाषाएं आती थीं। विज्ञान में भी गहरी दिलचस्पी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+