कनाडा के बाद इटली में जहर घोलने की कोशिश! खालिस्तानियों ने तोड़ी महात्मा गांधी की मूर्ति
खालिस्तान समर्थक आए दिन भारत के खिलाफ जहर उगलने का काम कर करते रहते हैं। कनाडा और भारत की बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव की बड़ी वजह यहां खालिस्तान समर्थकों को मिल रही छूट है। इस बीच अब दक्षिण यूरोप के देश इटली में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई है। जिसमें खालिस्तान समर्थकों ने एक पार्क में लगी महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ दी।
इटली में G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन से पहले खालिस्तानी समर्थकों ने नापाक करतूत को अंजाम दिया। घटना की तस्वीरें सामने आईं, जिसमें देखा गया कि खालिस्तानी समर्थकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी और इसके बाद विरोध में नारे भी लिखे।

दरअसल, 13 से 15 जून तक G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है, जिसकी मेजबानी इटली कर रहा है। महात्मा गांधी की मूर्ति के साथ तोड़ फोड़ कर फिर से खालिस्तानी समर्थकों की ओर से एक नकारात्मक संदेश फैलाने की कोशिश की गई है।
इस घटना को लेकर इटली में भारत की राजदूत वाणी राव ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, "यह घटना ब्रिंडिसि नामक शहर में हुई, जो दक्षिणी इटली में है। इतालवी स्थानीय अधिकारियों ने कार्रवाई की है प्रतिमा के पेडस्टल को साफ करने के लिए हमने तुरंत उनके साथ अपनी चिंताओं को उठाया है, हमने उनसे जिम्मेदार लोगों का पता लगाने और स्थानीय कानून के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।"
इस बीच कुवैत में आग की घटना के दौरान भारतीयों की मौत पर पीएम मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "कुवैत शहर में आग लगने की घटना दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। कुवैत में भारतीय दूतावास बारीकी से निगरानी कर रहा है।" स्थिति और प्रभावितों की सहायता के लिए वहां के अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं।"
दरअसल, कुवैत में भारतीय श्रमिकों के लिए बने आवास में आग फैलने से 41 श्रमिकों की मौत हो गई। हादसे के बाद कुवैत में भारतीय दूतवास ने प्रभावित श्रमिक परिवारों तक अपडेट पहुंचाने के लिए एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर- +965-65505246 नंबर जारी किया है, जिसके जरिए फोन के अलावा व्हाट्सएप संदेशों जरिए भी अपडेट लिया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications