कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कैसे हुई हत्या? पहली बार सामने आया वीडियो

भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी रहे हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का वीडियो सामने आया है। इसमें हथियारबंद लोगों द्वारा निज्जर को गोली मारते हुए दिखाया गया है। वीडियो में पार्किंग से दो वाहनों को निकलते देखा जाता है, फिर दो हमलावर निज्जर की कार के पास आते हैं और कथित रूप से उसे गोली मार देते हैं।

आपको बता दें कि हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून, 2023 की शाम को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे से बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ट्रूडो सरकार ने इसके लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था। जिसके बाद दोनों देशों के संबंध रसातल में चले गए थे।

Hardeep Singh Nijjar s killing in Video

निज्जर हत्याकांड के सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपनी पिकअप ट्रक में गुरुद्वारा के पार्किंग एरिया से निकल रहा है। उसके ठीक बाईं ओर दूसरी सड़क पर एक सफेद रंग की सेडान कार भी निज्जर के साथ निकलती है।

एग्जिट के पास सेडान कार में कथित रूप से सवार हमलावर निज्जर की पिकअप को ब्लॉक कर देते हैं। इतने में दो लोग निज्जर की गाड़ी की तरफ दौड़ कर आते हैं और निज्जर को गोली मारकर सिल्वर रंग की टोयोटा कार में भाग जाते हैं।

निज्जर हत्याकांड के कथित दो चश्मदीद ने बताया था कि वे घटना के दौरान पास में फुटबॉल खेल रहे थे। गोलियों की आवाज सुनते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे। चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने 2 हमलावरों को भागते देखा जिसके बाद उन्होंने उनका पीछा करने की भी कोशिश की।

आपको बता दें कि ये पहली बार है जब निज्जर की मौत से जुड़ा कोई वीडियो जारी हुआ है। ये वीडियो कनाडा की एक मीडिया हाउस ने जारी की है, जो कि वायरल हो रही है।

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को नौ महीने का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक रॉयल कनैडियन माउंटेड पुलिस संदिग्धों के नाम का खुलासा नहीं कर पायी है। इसके अलावा अब तक इस हाईप्रोफाइल केस में कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के पीएम ने आरोप लगाए थे कि हत्याकांड में भारत सरकार का हाथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+