कनाडा पीएम ट्रूडो के सामने लगे खालिस्तानी नारे, भारत ने लिया एक्शन, कनाडाई दूत तलब
कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो की मौजूदगी में 'खालिस्तान' के समर्थन में नारे को लेकर भारत सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले में कनाडाई उप उच्चायुक्त को तलब किया गया है। भारत सरकार ने एक बयान में कहा है गया है कि खालिस्तान में समर्थन में किसी नेता की उपस्थिति में इस तरह के नारे पर कनाडा को अपनी स्थिति स्पष्ट करने चाहिए।
कनाडा में एक बार फिर भारत विरोधी एजेंडा सामने आया है। यहां टोरंटो में खालिस्तान जिंदाबाद की नारेबाजी की गई। इस बार खालिस्तान के समर्थन में नारेबाजी के दौरान प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की मौजूदगी भी दिखी। मंच से उन्होंने कहा कि कनाडा अपने सिक्योरिटी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोग्राम को और मजबूत कर रहा है। गुरुद्वारों सहित पूजास्थलों पर सुरक्षा बढ़ा रहे हैं। यहां बिना डरे खुलकर धर्म का पालन किया जा सकता है।

दरअसल, पीएम ट्रूडो खालसा दिवस और सिख नववर्ष के मौके पर टोरंटो में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जिसमें खालिस्तान समर्थक एकत्र हुए थे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम में जब ट्रूडो मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे, भीड़ से खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। इस दौरान ट्रूडो मुस्कुरा रहे थे। रैली का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रूडो ने अपने संबोधन की शुरुआत ही 'वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह' के साथ की। रैली आयोजकों ने ट्रूडो को भेंट में एक तलवार दी।












Click it and Unblock the Notifications