Khalistani Flag London: भारतीय प्रवासी तिरंगा तले एकजुट, ब्रिटिश पुलिसकर्मी का भी डांस, अब PM पर नजरें, VIDEO

Khalistani Flag London में दूतावास की दहलीज तक पहुंचने से भारतीय प्रवासी आक्रोशित हैं। तिरंगा लेकर एकजुट हुए सैकड़ों भारतीयों ने PM ऋषि सुनक की ब्रिटेन सरकार से कार्रवाई की अपील की है। देखिए VIDEO

Khalistani Flag London

Khalistani Flag London में जब भारतीय दूतावास के बाहर फहराने का प्रयास किया गया तो इससे करोड़ों हिंदुस्तानियों की भावनाएं आहत हुईं। इस घटना पर भारत सरकार ने ऑफिशियल चैनल से अपना विरोध भी दर्ज कराया। अब खालिस्तानी झंडा फहराने और भारतीय तिरंगे का अपमान करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की जा रही है। लंदन में Indian diaspora Tricolour के साथ एकजुट हुई और सड़कों पर उतरकर आक्रोश प्रकट किया।

ब्रिटिश सरकार से सवाल

दूतावास के बाहर भारत के तिरंगे के साथ हुए सलूक को बेहद आपत्तिजनक बताते हुए भारतीय प्रवासी नागरिकों ने ब्रिटेन की सरकार से सख्त कार्रवाई की अपील की है। लंदन में भारतीय दूतावास के बाहर पर्याप्त सिक्योरिटी अरेंजमेंट न होने के मामले में भी ब्रिटिश सरकार से सवाल किए जा रहे हैं।

डांस करता दिखा ब्रिटिश पुलिसकर्मी

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, "लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर भारतीय समर्थकों के साथ एक ब्रिटिश पुलिसकर्मी भी डांस करता दिखाई दिया। खालिस्तानियों के विरोध में और भारत की एकता के समर्थन में लोग भारतीय उच्चायोग के बाहर जमा हुए हैं।"

ऋषि सुनक की सरकार से सख्त एक्शन की अपीाल

सरकार भले ही आधिकारिक रूप से ब्रिटेन के सामने विरोध दर्ज करा चुकी है, अब मोर्चा नागरिकों ने संभाला है। दूतावास के बाहर लगे तिरंगे को नुकसान पहुंचाने के नापाक मंसूबों से आक्रोशित प्रवासी भारतीय आज लंदन में तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ब्रिटेन की ऋषि सुनक सरकार से सख्त एक्शन की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+