खालिस्तानियों ने अब भगत सिंह को बताया देशद्रोही, लगाए जहरीले नारे, 'शहीद-ए-आजम' से क्यों है नफरत? जानिए
खालिस्तानियों का अचानक विरोध प्रदर्शन इसलिए शुरू हुआ है, क्योंकि भारत में उनके प्यादे अमृतपाल सिंह की पुलिस ने खटिया खड़ी कर दी है। अमृतपाल सिंह भाग रहा है और उसे बचाने के लिए खालिस्तानी कूद रहे हैं।

Khalistani on Bhagat Singh: नफरत की आग में खालिस्तानी इतने पागल हो गये हैं, कि अब उन्होंने शहीद-ए-आजम भगत सिंह तक को देशद्रोही बोलना शुरू कर दिया है। भारत को तोड़ने के मंसूबे रखने वाले ये खालिस्तानी उस महान स्वतंत्रता सेनानी को देशद्रोही बोल रहे हैं, जिसने हंसते-हंसते भारत माता के लिए मौत का फंदा स्वीकार कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक खालिस्तानी नेता भारत के उस वीर सपूत को 'देशद्रोही' कहकर संबोधित कर रहा है। खालिस्तानी नेता गुरचरण सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसे भगत सिंह को लेकर अनाप-शनाप बोलते हुए देखा जा रहा है।
भगत सिंह पर अनाप-शनाप बयान
भगत सिंह के अपमान के बाद सोशल मीडिया पर भारी गुस्सा फैला हुआ है और अब लोगों ने कहना शुरू कर दिया है, कि खालिस्तानियों ने सारी हदें पार कर दी हैं। बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है, खालसा के गुरचरण सिंह ने भगत सिंह को देशद्रोही कहा है। बग्गा ने वह वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें तेजिंदर पाल सिंह को महान स्वतंत्रता सेनानी का अपमान करते हुए सुना जा सकता है। गुरचरण सिंह का ये खून खौलाने वाला वीडियो उस दिन सामने आया है, जिस दिन पूरा हिन्दुस्तान उस महान सपूत को याद कर रहा था। आपको बता दें, कि 23 मार्च 1931 को ही भगत सिंह को अंग्रेजों ने फांसी की सजा दी थी। भगत सिंह के साथ साथ शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को भी फांसी दी दी गई और 23 मार्च को भी खालिस्तानी नेता गुरचरण सिंह का भगत सिंह को लेकर अपमानजनक बयानबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी हर जगह निंदा की जा रही है। इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास सहित कई लोगों ने वीडियो की निंदा की है।
वायरल वीडियो में क्या है?
23 मार्च को जो खालिस्तानी नेता का हिंसक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर शेयर किया गया है, उस वीडियो में खालिस्तान के झंडों से घिरे एक सिख को पंजाबी में कहते हुए देखा जा सकता है, कि "भगत सिंह देशद्रोही थे। उसने सिख नेताओं को आतंकवादी साबित कर दिया। उन्होंने ब्राह्मणों के जूते चाटकर पूरे सिख समुदाय को आतंकवादी साबित कर दिया। वह 'शहीद-ए-आजम' नहीं है, वह सिर्फ देशद्रोही है। शहीद-ए-आजम वो हैं जिन्होंने खालसा के लिए अपनी कुर्बानी दी"। उन्होंने आगे कहा, कि "खालसा को दुनिया भर में स्थापित किया जाएगा और खालसा के विचार ने जन्म लिया।" ये खालिस्तानी नेता जब भगत सिंह को लेकर जहरीले बयान उगल रहा था, उस वक्त पूरा भारत अपने वीर बेटे को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा था।
Recommended Video

खालिस्तानियों के खिलाफ कार्रवाई
एक तरफ पूरा देश जहां शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि दे रहा था, तो दूसरी तरफ खालिस्तानी समर्थक इन्हें 'देशद्रोही' बता रहे हैं। आपको बता दें, कि खालिस्तानियों का ये विरोध प्रदर्शन तब शुरू हुआ है, जब पंजाब पुलिस ने अपनी व्यापक कार्रवाई में कट्टरपंथी खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह के सैकड़ों समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है। अमृतपाल सिंह अभी भी फरार चल रहा है और पुलिस से बचने के लिए मारा मार फिर रहा है। वो लगातार अपना भेष बदल रहा है और चोरों की तरह अलग अलग बिलों में घुस रहा है। पंजाब पुलिस ने पगड़ी के साथ और बिना पगड़ी के भी उसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं हैं, ताकि लोग चरमपंथी का पता लगाने में उनकी मदद कर सकें। अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को मीडिया में यह कहते हुए देखा जा सकता है, कि 'ऐसा क्यों है कि जब कोई दीप सिंह या सिद्धू मूसेवाला जैसे पंजाब के अधिकारों की वकालत करने की कोशिश करता है तो वे मारे जाते हैं?'
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications