ऑस्ट्रेलिया में केरल निवासी पर किया हमला, नस्लीय टिप्पणी भी की

मामले में दखल देने के लिए जॉय ने भारतीय विदेश मंत्रालय से अपील की है।

केरल। केरल निवासी एक भारतीय शख्स पर ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट स्थित रेस्टोरें में हमला किया और उस नस्लीय टिप्पणी की। मिली जानकारी के मुताबिक पार्टटाइम टैक्सी ड्राइवर और ऑस्ट्रेलिया में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले 33 वर्षी ली मैक्स जॉय ने आरोप लगाया है कि उत्तरी होबार्ट स्थित मैक्डॉनल्ड्स रेस्टोरेंट में एक लड़की और पांच लोगों ने उन से कहा गया 'यू ब्लडी ब्लैक इंडियंस' मतलब तुम अश्वेत भारतीय कहा और मार पीट किया।

Kerala based man in australia assaulted and abused by teenagers at restaurant

केरल स्थित कोट्टायम जिले के पुतुप्पल्ली निवासी जॉय ने बताया कि यह घटना उस वक्त घटी जब ये पांचों आरोपी रेस्टोरेंट के भीतर वहीं के एक कर्मी से बहस कर रहे थे लेकिन जैसे ही उन्होंने जॉय को देखा तुरंत उससे भिड़ गए।

हमलावर हो गए फरार

जब वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन किया तो हमलावर फरार हो गए लेकिन दोबारा आकर उन्होंने जॉय पर हमला कर दिया। बताया गया कि जॉय बीते 8 साल से ऑस्ट्रेलिया में हैं। घटना के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जॉय के शरीर से काफी खून बह रह था।

डॉक्टर ने यह पता करने के लिए एक्सरे जांच भी कराई कि कहीं कोई अंदरूनी चोट तो नहीं लगी है। कुछ देर बाद जॉय को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिर जॉय पुलिस के पास गए। पुलिस को दी गई जानकारी में जॉय ने कहा कि हमलावर रेस्टोरेंट के कर्मी से नाराज थे लेकिन पहले उन्होंने कार पार्किंग में और फिर स्टोर में मुझ पर मारपीट की गई।

जॉय ने कहा क नस्लीय मूड बदल रहा है। अब भी यह जारी है। कई अन्य ड्राइवरों से भी मार पीट की गई लेकिन हर कोई पुलिस के पास नहीं जाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+