कौन हैं केरल की रहने वाली नेहा फातिमा, जिन्होंने बनाई दुबई किंग की ऐसी आर्ट, मच गई UAE में धूम

नेहा फातिमा शेख मोहम्मद बिन राशिद को अपना प्रेरणा मानती हैं और कहती हैं, कि दुबई किंग कहते हैं कि, 'असंभव' जैसा कोई शब्द नहीं है...

दुबई, अगस्त 03: भारत के केरल की रहने वाली नेहा फातिमा इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात में छाई हुई हैं और यूएई की मीडिया में नेहा फातिमा की काफी चर्चा हो रही है। खुद संयुक्त अरब अमीरात के किंग भी नेहा फातिमा के प्रशंसक गये हैं। नेहा ने संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम का पोट्रेट तैयार किया है, जिसकी यूएई में काफी तारीफ की जा रही है। नेहा ने बताया कि, वो दुबई के राजा की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं।

4 महीने की मेहनत

4 महीने की मेहनत

नेहा फातिमा ने करीब चार महीने की लगातार मेहनत के बाद संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम का शब्द चित्र बनाया है और इसके लिए उन्होंने कभी कभी 20-20 घंटे से ज्यादा काम किया है और चार महीने की कठिन महीने के बाद उनके शब्द चित्र को पूरा किया है। भारत के केरल की रहने वाली वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक कलाकर नेहा फातिमा ने सभी बाधाओं को पार करते हुए लगन से काम किया, ताकि वह 15 जुलाई से पहले अपने शब्द चित्र को पुरा कर सके, ताकि शेख मोहम्मद बिन राशिद को उनके जन्मदिन पर उपहार के रूप में अपनी कलाकृति भेंट कर सके और ऐसा करके नेहा ने रिकॉर्ड कायम किया है।

शेख मोहम्मद को मानती हैं प्रेरणा

शेख मोहम्मद को मानती हैं प्रेरणा

नेहा फातिमा शेख मोहम्मद बिन राशिद को अपना प्रेरणा मानती हैं और कहती हैं, कि दुबई किंग कहते हैं कि, 'असंभव' जैसा कोई शब्द नहीं है और यूएई के शब्दकोष में यह शब्द मौजूद नहीं है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नेहा ने कहा कि, दुबई किंग ने कहा था, कि, असंभव जैसे शब्द का प्रयोग आलसी और कमजोर लोग करते हैं, जो चुनौतियों और प्रगति से डरते हैं।" शेख मोहम्मद के इस उद्धरण ने फातिमा को जीवन भर प्रभावित किया। यह कला के इस टुकड़े का सबसे बड़ा ड्राइविंग कारक भी था।

कैसे बनाया इतना बड़ा शब्द चित्र

कैसे बनाया इतना बड़ा शब्द चित्र

नेहा फातिमा ने 400 से ज्यादा चार्ट पेपर का इस्तेमाल करते हुए दुबई के शासक की तस्वीर को तैयार किया है, जिसपर 2 लाख से ज्यादा बार दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम का नाम लिखा गया है। उन्होंने खलीज टाइम्स से बात करते हुए कहा कि, 'यह काफी मेहनत का काम था और कुछ दिनों में मेरे हाथ खून से लथपथ हो गये थे और बुरी तरह से सूज गये थे, लेकिन उसके बाद मैंने हाथों पर पट्टी बांध लिया और फिर बिना रूके और थके हुए इस शब्द चित्र को बनाने का काम किया।' नेहा फातिमा ने कहा कि, 'मैं दुबई के शासक की इस बात से प्रेरित थी, कि असंभव जैसा कुछ नहीं होता है और ये शब्द मेरे कानों में बार बार गूंजते थे, इसीलिए मैंने इसे बनाने के लिए लगातार काम किया।'

सिर्फ 3-3 घंटे ही सोती थीं

सिर्फ 3-3 घंटे ही सोती थीं

उन्होंने कहा कि, वो दिन में सिर्फ 3 से 4 घंटे ही सोती थीं और इस दौरान उन्हें दो परीक्षाओं को छोड़ना पड़ा और वो लगभग लगभग समाज से कट गईं थीं। उन्होंने खलीज टाइम्स से कहा कि, 'मैं वास्तव में उन्हें कुछ खास तोहफे में देना चाहती थी।' उन्होंने कहा कि, "उन्होंने दुबई को हर मामले में दुनिया के शीर्ष पर पहुंचाया है। यदि आप मुझसे पूछें कि दुनिया में सबसे प्रेरणादायक शासक कौन है, तो मैं कहूंगी कि वह महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम हैं। मैं पूरी तरह से उनसे इन्स्पायर्ड हूं।"

कौन हैं नेहा फातिमा

कौन हैं नेहा फातिमा

यह पहली बार नहीं है जब फातिमा ने किसी मशहूर शख्सियत का वर्ड आर्ट पोर्ट्रेट बनाया है। सीएन बनने का सपना देखने वाली नेहा फातिमा ने पहले भारतीय अभिनेता कमल हसन और मोहनलाल के लिए भी शब्द चित्र तैयार किया है और इसके लिए उन्हें भारत में पांच बार अवार्ड मिल चुका है। वह तीन अतिरिक्त रिकॉर्ड के साथ-साथ भारतीय, एशियाई और अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। उनके प्रयासों के लिए उन्हें खुद अभिनेता कमल हसन और मोहनलाल ने सराहा था। नेहा फातिमा इससे पहले सात अमीरात के शासकों की पत्ती पर नक्काशी भी कर चुकी हैं। केरल की रहने वाली नेहा फातिमा ने कोविड लॉकडाउन के दौरान लगातार अपने पेंटिंग्स और ड्राइंग पर काम किया और शब्द चित्र तैयार करना शुरू किया। उन्होंने खलीज टाइम्स से बात करते हुए कहा कि, 'जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित किया, वह था आवश्यक धैर्य का स्तर।" उन्होंने कहा कि, "बाकी सभी चीजों में, आप ड्रा और आउटलाइन करते हैं, और फिर वहीं से शुरू करते हैं। हालाँकि, कला की दुनिया में क्या बनकर निकलता है, वो आखिरी समय तक नहीं जान पाते हैं, इसीलिए यह चुनौतीपूर्ण और उत्साहजनक हो जाता है।"

पति और परिवार से मिला समर्थन

पति और परिवार से मिला समर्थन

फातिमा अपने परिवार और अपने पति को अपने इस काम के लिए समर्थन देने का श्रेय देती हैं। उन्होंने कहा कि, "ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्होंने मुझे ऐसा करने से रोकने की कोशिश की और कई लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया, जब मैंने कहा था, कि मैं दुबई के महामहिम से मिलना चाहती हूं। हालांकि, एक बार जब मैं किसी चीज़ पर अपना मन लगा लेती हूं, तो मैं उससे पीछे नहीं हटती हूं'। उन्होंने कहा कि, मेरे माता-पिता हमेशा मेरा समर्थन करते हैं, चाहे वह कितना भी असंभव क्यों न लगे। अब मेरे पति फिनू भी मेरा समर्थन करते हैं और मैं खुद पर प्राउड फील करती हूं'। दो महीने पहले नेहा से शादी करने वाले फिनू शान ने अपनी नई दुल्हन के सपने को साकार करने के लिए दुबई आने के लिए समय निकाला और कहा कि, "वह बेहद प्रतिभाशाली है, और मुझे उन पर गर्व है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+