केन्या के सैन्य चीफ की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत
केन्या में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया है। इस हादसे में केन्या के मिलिट्री चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की मौत हो गई है। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने टीवी संदेश के जरिए इसकी जानकारी दी है।
राष्ट्रपति ने कहा कि जनरल फ्रांसिस ओगोला और 9 अन्य सैना से जुड़े लोगों की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई है। इस हादसे में दो लोगों जिंदा बच गए हैं। स्थानीय समय के अनुसार दोपहर में टेकऑफ के तुरंत बाद हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।

राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी देते हुए बेहद दुख हो रहा है कि जनरल फ्रैंसिस ओमोंडी ओगोला, केन्या के सैन्य चीफ हमारे बीच नहीं रहे। इस मामले में जांच के लिए जांचकर्ताओं की टीम मौके पर पहुंच गई है। यह हादसा किस वजह से हुआ है, उसकी यह टीम चांज करेगी।
राष्ट्रपति ने कहा कि जनरल ओगोला गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए, वह नॉर्थ रिफ्ट रीजन में सेना की टुकड़ी की विजिट पर जा रहे थे। इसी दौरान हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications