कोरोना के केंट वेरिएंट को लेकर साइंटिस्ट का दावा- ये रुकने वाला नहीं, पूरी दुनिया में फैलेगा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नई वेरिएंट 'केंट' ने एक बार फिर दुनियाभर में चिंता को बढ़ा दिया है। अब एक ब्रिटिश वैज्ञानिक ने दावा किया है कि इस वेरिएंट को काबू करना मुश्किल है, ये बहुत जल्द पूरी दुनिया में फैलेगा। उनका ये भी कहना है कि आने वाले करीब दस साल ये वेरिएंट दुनिया को तंग करेगा। यूके जेनेटिक सर्विलांस प्रोग्राम के प्रमुख शेरोन पीकॉक ने ये कहा है।

Kent Covid19 variant UK genetic surveillance chief says kent will sweep the world

शेरोन पीकॉक का कहना है कि कोरोना का यह केंट वैरिएंट ब्रिटेन में फैल चुका है और अंदेशा है कि जल्द ही यह पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लेगा।वहीं इसके बदलते रूप से संभावित तौर पर टीके का असर भी इस पर कम होगा। उन्होंने कहा, जब हम काफी संख्या में इस वायरस से संक्रमित हो चुके होंगे या फिर ये खुद ही अपना रूप बदल लेगा लेकिन इसमें दस साल से ज्यादा लग सकते हैं। ब्रिटेन के केंट क्षेत्र में पहली बार पाए गए कोरोना वायरस का ये नया वेरिएंट कई देशों में पहुंच गया है। जिसके चलते चिंताएं बढ़ी हुई हैं।

कोरोना वायरस से दुनियाभर में 10 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब तक 23 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित है। इसके बाद भारत है। सिर्फ भारत में ही अब तक 1,08,71294 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिनसे 1,05,73372 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। भारत में अभी तक कोरोना से 1,55,460 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी खबर यह है कि देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या कम हो रहा है। भारत में कोरोना के कुल एक्टिव केस डेढ़ लाख से कम हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+